फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TET Exam : ट्रेनों और बसों में उमड़ा परीक्षार्थियों का रेला, खिड़कियों के रास्ते कोच में घुसे अभ्यर्थी

Fri, 03 Jul 2026 01:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) संपन्न होने के बाद प्रयागराज जंक्शन और विद्या वाहिनी बस स्टेशन पर परीक्षार्थियों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। घरों को लौटने की जल्दी में अभ्यर्थी जान जोखिम में डालकर ट्रेनों और बसों में सफर को मजबूर हुए।
विज्ञापन
1 of 5
टीईटी परीक्षा के बाद बस और ट्रेनों में भारी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) संपन्न होने के बाद प्रयागराज जंक्शन और विद्या वाहिनी बस स्टेशन पर परीक्षार्थियों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। घरों को लौटने की जल्दी में अभ्यर्थी जान जोखिम में डालकर ट्रेनों और बसों में सफर को मजबूर हुए। बसों और ट्रेनों में जगह न मिलने पर परीक्षार्थी खिड़कियों से भीतर घुसे। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के दबाव से सुरक्षा चरमरा गई।

कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में भारी भीड़ से अफरा-तफरी मची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने भीड़ नियंत्रित कर परीक्षार्थियों को कतार में ट्रेनों में चढ़ाया। जनरल बोगियों में जगह न मिलने से बड़ी संख्या में परीक्षार्थी एसी कोचों में जबरन दाखिल हुए। सड़क परिवहन व्यवस्था भी इस भीड़ के आगे बौनी साबित हुई। विद्या वाहिनी बस स्टेशन पर देर शाम तक भीड़ रही। 

विज्ञापन

बस में चढ़ने के लिए मारामारी

2 of 5
टीईटी परीक्षा के बाद बस और ट्रेनों में भारी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
टीईटी परीक्षा के बाद मेडिकल कॉलेज के पास बने रोडवेज बस स्टेशन पर भारी  भीड़ उमड़ी। हर रूट की बसों में भीड़ देखी गई। परीक्षार्थी खिड़की के रास्ते बस में घुसे ताकि बैठने के लिए सीट मिल सके। 
विज्ञापन

रेलवे स्टेशनों पर काफी भीड़ रही

3 of 5
टीईटी परीक्षा के बाद बस और ट्रेनों में भारी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
टीईटी परीक्षा के बाद रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ जुटी। हर रूट के ट्रेनों में परीक्षार्थी भरे रहे। खिड़की के रास्ते ट्रेन की बोगियों में छात्र घुस गए। बोगियों में पैर रखने की जगह नहीं रही। 

रामबाग और प्रयागराज में सर्वाधिक भीड़

4 of 5
टीईटी परीक्षा के बाद बस और ट्रेनों में भारी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
टीईटी परीक्षा4 के बाद रामबाग और प्रयागराज जंक्शन पर छात्रों की अधिक भीड़ रही। इसके अलावा प्रयाग स्टेशन, प्रयागराज संगम और सूबेदारगंज में भी छात्र पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खिड़की के रास्ते ट्रेन में घुसे

5 of 5
टीईटी परीक्षा के बाद बस और ट्रेनों में भारी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
प्रयागराज जंक्शन पर सर्वाधिक भीड़ देखी गई। हर ट्रेन में परीक्षार्थी घुस गए। क्या जनरल और क्या एसी और स्लीपर। सभी बोगियों में छात्रों के घुसने के कारण काफी देर तक अफरातफरी मची रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें