फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेले में दलदल और कटान ने बढ़ा दी दिक्कतें

Sun, 29 Dec 2019 01:05 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 7
prayagraj kumbh - फोटो : प्रयागराज
अबकी माघ मेले की तैयारियों पर छाया संकट खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। पहले दलदल और अब तेजी से गंगा में बढ़ रहे कटान ने प्रशासन और संस्थाओं की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। एक-एक करके कई संस्थाओं की भूमि कटान की भेंट चढ़ गई है तो दलदल में शिविर लगाने के लिए एडी-चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है। दलदल वाली जगहों पर समतलीकरण का काम सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है। वहां न सामान पहुंचाने और आने-जाने के लिए सड़कें बन पा रही हैं और न ही बिजली के पोल लगाना संभव हो पा रहा है।
विज्ञापन

2 of 7
prayagraj magh mela aria - फोटो : प्रयागराज
दलदल की स्थिति इतनी खराब है कि त्रिवेणी के रामानंदाचार्य अ मार्ग पर समतलीकरण के काम में लगा ट्रैक्टर फंस गया, जिसे जेसीबी की मदद से ही निकाला जा सका। बाढ़ प्रखंड कटान रोकने में सफल नहीं हो पा रहा है। अक्षयवट मार्ग के पश्चिम गंगा की ओर जेनरेटर लगाकर पानी निकालने का प्रयास जारी रहा लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। खाक चौक में नीचे की ओर यानी पुल नंबर एक से गंगा पार करते ही दक्षिण की ओर जो भूमि आवंटित हैं, वहां दलदल इतनी ज्यादा है कि शिविर लगाना किसी भी स्थिति में संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

3 of 7
prayagraj magh mela news - फोटो : प्रयागराज
खाक चौक में अयोध्या की मणिराम छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास के सात शिष्यों को मिली भूमि कटान की चपेट में है। कई संस्थाओं की बाउंड्री कटान की भेंट चढ़ गई है। जौनपुर के संत बालकदास निजी स्तर पर जेसीबी लगाकर भूमि का समतलीकरण करा रहे हैं लेकिन इस काम में काफी दिक्कतें आ रही हैं। सेक्टर नंबर तीन में काली रोड से दक्षिण की भूमि में भी दलदल से काफी दिक्कतें हैं, यहां संत शिविर नहीं लगा पा रहे हैं।

4 of 7
prayagraj magh mela news - फोटो : प्रयागराज
पुल नंबर एक पर यातायात सुगम नहीं

खाक चौक के संत कपिलदेव दास नागा का कहना है कि त्रिवेणी और काली पांटून पुल भले ही तैयार कर दिया गया है लेकिन कटान के डर से उस पर आवागमन संभव नहीं हो पा रहा है। वहीं पुल नंबर एक को यातायात के लिए खोला तो गया है लेकिन झूंसी की ओर यह इतना ऊंचा बनाया गया है कि गाड़ी में ब्रेक न लगे तो दुर्घटना की पूरी संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन

5 of 7
prayagraj magh mela news - फोटो : प्रयागराज
खाक चौक मेले की जान है लेकिन भूमि आवंटन में खाक चौक के संतों को ऐसी भूमि दी गई जो दलदल और अब कटान से प्रभावित है। ऐसे में उनके लिए शिविर लगाना मुश्किल हो रहा है। ज्यादातर प्लाटों में पानी भरा है। स्थितियां इतनी खराब हैं कि हमें यह सोचने पर विवश होना पड़ रहा है कि मेला लगाएं या न लगाएं। मेला प्र्रशासन को इन दिक्कतों को गंभीरता से लेना चाहिए।
0 महामंडलेश्वर संतोष दास ‘सतुआ बाबा’
संयोजक  खाक चौक व्यवस्था समिति
विज्ञापन

6 of 7
prayagraj magh mela news - फोटो : प्रयागराज
जमीन न मिलने पर भूख हड़ताल की चेतावनी

हृदय नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष अंबुज कुमार पांडेय ने माघ मेला क्षेत्र में जमीन नहीं मिलने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। उन्होंने दो जनवरी से भूख हड़ताल की बाबत प्रभारी मेलाधिकारी कार्यालय में शनिवार को ज्ञापन भी सौंपा। उनका कहना था कि कुंभ में भी उन्होंने जमीन मांगी थी लेकिन नहीं दिया गया। उस समय आश्वासन दिया गया था कि माघ मेले में जमीन दी जाएगी लेकिन इस बार भी अभी जगह नहीं मिली है। उनका कहना था कि जल्द जमीन नहीं मिली तो वे दो जनवरी से मेलाधिकारी कार्यालय के सामने हड़ताल पर बैठने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
prayagraj magh mela news - फोटो : प्रयागराज
prayagraj magh mela news
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें