फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganpati Visarjan 2023 : नाचते गाते हुए किया गणपति बप्पा की प्रतिमाओं का विसर्जन, उड़े अबीर और गुलाल

Thu, 28 Sep 2023 05:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त संगम और गंगा तट पर प्रतिमाओं का विसर्जन करने के लिए पहुंचे थे, लेकिन वहां मौजूद सिपाहियों ने प्रतिबंध का हवाला देते हुए गंगा में प्रतिमाओं का विसर्जन करने से रोक दिया।
 
विज्ञापन
1 of 5
अंदावा स्थित गंगा तालाब में गणेश जी की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
गणपति पूजन के बाद गणपति बप्पा की प्रतिमाओं का विसर्जन बृहस्पतिवार को धूमधाम से किया गया। अंदावा में जिला प्रशासन की ओर से बनाए गए गंगा तालाब में गणपति की प्रतिमाओं को विधि विधान से विसर्जित किया गया। बड़ी संख्या में भक्त संगम और गंगा तट पर प्रतिमाओं का विसर्जन करने के लिए पहुंचे थे, लेकिन वहां मौजूद सिपाहियों ने प्रतिबंध का हवाला देते हुए गंगा में प्रतिमाओं का विसर्जन करने से रोक दिया।










इसके बाद गणपति की प्रतिमाओं का विसर्जन अंदावा स्थित निर्धारित गंगा तालाब में किया गया। महिला और पुरुष भक्त गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ का नारा लगाते हुए और नाचते गाते हुए चल रहे थे। ढोल नगाड़ों से पूरा इलाका गुंजायमान रहा। बड़ी संख्या में समितियों ने अपने गांव के ही तालाब में प्रतिमाओं का विसर्जन किया।
विज्ञापन

2 of 5
भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाते भक्त। - फोटो : अमर उजाला।
शहर अलावा गांवों में स्थापित भगवान गणेशजी की प्रतिमाओं का विसर्जन प्रशासन की ओर से निर्धारित स्थानीय तालाबों में किया गया। इस दौरान शोभायात्रा की शक्ल में भगवान की प्रतिमा को वाहन पर लेकर भक्तों ने पूरे इलाके का भ्रमण किया।









भगवान की छोटी प्रतिमाओं को भक्त गोद में लेकर विसर्जन के लिए पहुंचे। इस दौरान डीजे और बैंडबाजे के धुन पर महिलाएं और पुरुष भक्त नृत्य करते देखे गए। इससे माहौल भक्तिमय रहा। शहर के रामबाग में मलाकराज शिव पार्क में स्थापित प्रतिमा का विसर्जन बृहस्पतिवार को बड़े ही धूमधाम से किया गया। दोपहर में भक्त अबीर गुलाल उड़ाते हुए अंदावा के लिए निकले। रास्ते भर झूमते नाचते हुए विसर्जन स्थल पर पहुंचकर विधि विधान से भगवान की प्रतिमा को जल में समर्पित किया। 
विज्ञापन

3 of 5
गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विधि विधान से विसर्जन किया। 

4 of 5
भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाते भक्त। - फोटो : अमर उजाला।
भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाते भक्त। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाते भक्त। - फोटो : अमर उजाला।
भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाते भक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें