फाइल फोटो
- फोटो : pti
सीएचएसएल 2018 के लगभग चार हजार पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट
ssc.nic.in पर जाकर विस्तृत जानकारी ले सकते हैं। सीएचएसएल के पदों के लिए अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए। आयोग ने डाटा इंट्री ऑपरेटर के लिए योग्यता 12वीं विज्ञान रखी है। आवेदक की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।