फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के प्रयागराज आगमन पर तैयारी जोरों पर, आज से एसपीजी संभालेगी सुरक्षा व्यवस्था

Thu, 27 Feb 2020 02:05 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत की तैयारियों को तकरीबन अंतिम रूप दिया जा चुका है। परेड में शनिवार 29 फरवरी को साढ़े छब्बीस हजार से अधिक वृद्धजनों और दिव्यांगों को उपकरण दिए जाने हैं। इस वजह से यहां प्रधानमंत्री और उनकी सुरक्षा के लिए आने वाले हेलीकॉप्टरों के लिए कुल तीन हैलीपैड बनाए गए हैं। इस बीच बृहस्पतिवार 27 फरवरी से एसपीजी कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था खुद अपने जिम्मे ले लेगी। उधर कार्यक्रम स्थल पर सातों जर्मन हैंगर पंडाल भी बुधवार को लगा दिए गए। 
विज्ञापन

2 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
परेड ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर दिव्यांग एवं वृद्ध जनों को आयोजन स्थल तक लाने के लिए बसें शुक्रवार की दोपहर ही सभी ब्लॉकों के लिए रवाना हो जाएंगी। रात भर बसें ब्लॉक में रहेंगी। 29 की सुबह सवेरे बसें दिव्यांग और वृद्ध जनों को लेकर परेड ग्राउंड पहुंच जाएंगी। इस दौरान सुबह बसों में ही लाभार्थियों को नाश्ता आदि उपलब्ध कराया जाएगा। आयोजन स्थल पर उन्हें दोपहर का भोजन दिया जाएगा। वापसी में बस में एक बार फिर से भी को नाश्ता दिया जाएगा। इस बीच आयोजन स्थल पर सैंड आर्ट कलाकृति का निर्माण शुक्रवार 28 फरवरी को होगा। इसके कलाकारों ने बुधवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण भी किया। 
विज्ञापन

3 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
घर तक उपकरण पहुंचाने की रहेगी व्यवस्था

29 फरवरी को परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में जो दिव्यांग जन और वृद्ध अपने उपकरण घर तक नहीं ले जा पाएंगे, उनके उपकरण घर तक  पहुंचाने की व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की जाएगी। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है अगर दिव्यांग जन अपने घर तक उपकरण नहीं ले जा पा रहे हैं तो उसे पहुंचाने की जिम्मेदारी हमारी रहेगी। इसके अलावा आयोजन स्थल पर सभी दिव्यांग एवं वृद्ध जनों को ब्लॉक वार बैठाया जाएगा। ताकि उपकरण वितरित आसानी से हो सके। 

4 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
29 तक सभी अफसरों की ड्यूटी  पीएम कार्यक्रम के लिए 

जिला प्रशासन के सभी अफसरों की ड्यूटी अगले तीन दिन के लिए प्रधानमंत्री कार्यक्रम में लग गई है। इस कार्यक्रम के लिए किसी की दिव्यांग, वृद्ध जन को कार्यक्रम स्थल तक लाने की ड्यूटी है तो किसी को आयोजन स्थल पर लोगों को बैठाने की। खानपान से लेकर उपकरण आदि सौंपे जाने में भी जिला प्रशासन, एडीए, नगर निगम आदि विभागों के अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। सबसे ज्यादा अफसरों की ड्यूटी लाभार्थियों को उनके निवास से आयोजन स्थल तक लाये जाने में लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया।
रोडवेज ने कहा अनुबंधित बसों से आएंगे लाभार्थी

पीएम के कार्यक्रम को लेकर 1500 से ज्यादा बसों को लगाया गया है। इन्हीं बसों से लाभार्थी परेड ग्राउंड में लाए जाएंगे। इस बीच रोडवेज ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर सिर्फ अनुबंधित बसें ही लगाई जाएंगी। बाकी रूटीन बसों का संचालन होता रहेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने कहा कि इस संबंध में बृहस्पतिवार को प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक होगी। बैठक में आगे का जो भी दिशा निर्देश मिलेगा, उसका पालन किया जाएगा।

कार्यक्रम में योगी सरकार के रहेंगे कई मंत्री

29 फरवरी को परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में सूबे की योगी सरकार के तमाम मंत्री शिरकत करेेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, प्रभारी मंत्री प्रयागराज महेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी के साथ स्थानीय सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी, केशरी देवी  पटेल, विनोद सोनकर एवं सभी स्थानीय विधायक आदि भी शामिल होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें