सोरांव में एक ही परिवार के पांच लोगों को मौत के घाट उतारने वाले हत्यारों ने क्रूरता की हदें पार कर दी थीं। वारदात के बाद कमरे की हालत वहां हुई बर्बरता की दास्तां बयां कर रही थी। शवों की हालत ऐसी थी, जिसे देख ग्रामीण कांप गए तो पुलिसकर्मी भी स्तब्ध थे। खून से सने शवों को देखने वाले परिवार के कई लोग तो घंटों कुछ बोलने की स्थिति में नहीं रहे।
विज्ञापन
2 of 21
soraon murder case
- फोटो : प्रयागराज
विजयशंकर व उसका परिवार यूसुफपुर गांव में तीन कमरों के मकान में रहता था। हाईवे से सटी सड़क से उतरकर जाने वाले रास्ते पर बाईं ओर सबसे पहले उनका ही मकान पड़ता है। इससे आगे जाने पर भाइयों व अन्य ग्रामीणों के मकान हैं। रविवार सुबह वारदात की खबर फैली तो कुछ ही देर में वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। इस दौरान जिसने भी घर के भीतर का नजारा देखा, उसका कलेजा कांप गया। घर में दाखिल होते ही सबसे आगे के कमरे में जमीन पर सोनू व करीब ही रखे तख्त पर उसके बड़े बेटे कान्हा की लाश पड़ी थी। वहीं बगल में खून से सना कुल्हाड़ी का धूरा और छेनी पड़ी थी।
विज्ञापन
3 of 21
soraon murder case
- फोटो : प्रयागराज
कुल्हाड़ी में लगा बेंत भी टूटा हुआ था। सोनू के गले व सिर मेें मिले जख्म के निशान से यही माना जा रहा है कि हत्यारों ने पहले उसके गले में कुल्हाड़ी से हमला किया। इसके बाद उसके हत्थे से सिर में ताबड़तोड़ वार किए, जिसमेें वह टूट भी गया। उधर मासूम कान्हा के गले में मिले निशान से आशंका जताई जा रही है कि उस पर छेनी से वार किया गया।
4 of 21
soraon murder case
- फोटो : प्रयागराज
उधर भीतर के कमरे में मृत पड़ी मिली कामिनी व छोटे बेटे कुंज के शव के पास ही खून से सनी ईंट मिली। जिससे माना जा रहा है कि दोनों को ईंट से हमलाकर मौत के घाट उतारा गया। पीछे के कमरे में सो रहे विजयशंकर के शव के पास खून से सनी सिल व बट्टा मिला। जिससे यह आशंका है कि विजयशंकर की हत्या के लिए उसके सिर पर पहले बट्टे से वार किया गया और फिर उस पर सिल से हमला किया गया। कमरों में चारों ओर खून भी फैला हुआ था। जिस जघन्य तरीके से इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया, उसे देखकर पुलिसकर्मियों के साथ ही अफसर भी स्तब्ध थे।
विज्ञापन
5 of 21
soraon murder case
- फोटो : प्रयागराज
छत के रास्ते दाखिल हुए, फिर दरवाजे से भागे
जांच पड़ताल व मौका मुआयना के बाद यही माना जा रहा है कि हत्यारों ने घर के भीतर दाखिल होने के लिए छत का रास्ता चुना। दरअसल विजयशंकर के घर में घुसते ही दाहिनी ओर छत पर जाने के लिए सीढ़ी बनी हुई है। हालांकि इस पर कोई दरवाजा नहीं है, जिससे कि कोई भी आसानी से छत के रास्ते घर में आ सकता है। फिर रात में सोने से पहले परिवार के लोगों ने दरवाजा जरूर बंद किया होगा। ऐसे में आशंका यही है कि छत के रास्ते सीढ़ी से होकर हत्यारे घर में दाखिल हुए। अब क्योंकि सुबह दरवाजा भीतर से बंद नहीं मिला, ऐसे में पूरी संभावना यही है कि वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे मुख्य द्वार से ही होकर भागे। यह भी कहा जा रहा है कि छत पर चढ़ने के लिए उन्होंने घर के चारों ओर दीवारों पर बने डढ़वारी का सहारा लिया।
विज्ञापन
6 of 21
soraon murder case
- फोटो : प्रयागराज
संपर्क मार्ग तक जाने के बाद लौटा खोजी कुत्ता
घटना के बाद पहुंचे अफसरों ने मौके पर डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। खोजी कुत्ता कमरों में काफी देर तक इधर उधर टहलने के बाद घर से निकलकर कुछ देर तक घर के पास ही घूमता रहा। फिर वह हाईवे से लगे संपर्क मार्ग की ओर गया। हालांकि संपर्क मार्ग जहां से शुरू होता है, वह वहीं पहुंचकर रुक गया और कुछ देर तक घूमने के बाद वापस चला आया। इससे इस बात की भी आशंका है कि हत्यारों ने संपर्क मार्ग से ही भागने का रास्ता चुना। फोरेंसिक टीम ने मौके पर मिले खून के साथ ही फिंगर प्रिंट के भी सैंपल लिए। उधर जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को घर के पीछे की ओर र्बाइं तरफ दीवार के किनारे गुलाबी रंग के दो चप्पल भी मिले, जिनको पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आशंका है कि भागने की आपाधापी में बदमाश चप्पल छोड़ गए हों।
विज्ञापन
7 of 21
soraon murder case
- फोटो : प्रयागराज
...तो विजयशंकर को मौत खींच लाई घर
उधर गांव में इस बात को लेकर भी चर्चा रही कि विजयशंकर पिछले र्कई दिनों से सूरत में रहने वाले अपने छोटे बेटे मोनू के साथ रहते थे। कुछ दिन पहले ही वह बड़े बेटे के पास आए थे। कहा यह भी जा रहा है कि मोनू भी पिता के साथ ही सूरत से आने वाला था। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।
8 of 21
soraon murder case
- फोटो : प्रयागराज
घुमंतू गिरोह, नशेड़ियों पर भी घूम रही शक की सुई
सोरांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के मामले में भले ही नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है, लेकिन पुलिस की नजर कई अन्य बिंदुओं पर भी टिकी है। पूर्व में हुई घटनाओं को देखते हुए इस वारदात मेें घुमंतू गिरोह का भी हाथ होने का शक जताया जा रहा है। चकमार्ग से सटी जमीन का भी विवाद जांच पड़ताल में सामने आया है। अफसरों का कहना है कि कई पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
9 of 21
soraon murder case
- फोटो : प्रयागराज
मृतक सोमदत्त के साले की तहरीर पर पुलिस ने उसके चाचा व ग्राम प्रधान समेत कुल सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि फौरी तौर पर तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही अन्य नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है लेकिन, वारदात जिस तरह से अंजाम दी गई, उसे देखते हुए कई अन्य आशंकाआें को भी बल मिल रहा है।
10 of 21
soraon murder case
- फोटो : प्रयागराज
एक आशंका यह है कि वारदात को घुमंतू जैसे बावरिया या ऐसे ही किसी अन्य गिरोह ने अंजाम दिया हो। दरअसल, पूर्व में गंगापार क्षेत्र में दोहरे व तिहरे हत्याकांड की वारदातें हो चुकी हैं और उनमें इसी तरह के घुमंतू गिरोह का हाथ होने की बात सामने आ चुकी है। फिर घर में रखे बक्सों का खुला मिलना और उनमें रखे सामान अस्त-व्यस्त मिलना भी इस आशंका को बल देते हैं। क्योंकि घुमंतू गिरोह लूट के लिए अक्सर इस तरह की वारदातों को अंजाम देते हैं। इन वजहों से पुलिस इस बिंदु को भी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
11 of 21
soraon murder case
- फोटो : प्रयागराज
लूट का रूप देने की कोशिश तो नहीं
उधर एक आशंका यह भी जताई जा रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि हत्यारों ने घटना को लूट के लिए हत्या का रूप देने की कोशिश की हो। दरअसल पूर्व में कई ऐसी वारदातें हुई हैं, जिनमें बदमाशों का मकसद सिर्फ हत्या करना था। लेकिन पुलिस को गुमराह करने के लिए उन्होंने वारदात के बाद घर में रखा सामान अस्त-व्यस्त कर इसे लूट का रूप देने की कोशिश की हो। दरअसल घर की हालत देखकर मृतक परिवार बहुत संपन्न नहीं माना जा रहा है। सोनू भी टेंपो चलाता था जिससे परिवार का खर्च चलाने के साथ ही वह किश्त भी भरता था। ऐसे में लूट के लिए घर में धावा बोलने की बात गले से नहीं उतरती।
12 of 21
soraon murder case
- फोटो : प्रयागराज
नशेड़ियों का काम तो नहीं
जांच में जुटे पुलिस अफसरों की ओर से एक आशंका इस बात की भी जताई जा रही है कि वारदात में कहीं स्थानीय नशेड़ी न शामिल हों। सोरांव व आसपास के थाना क्षेत्रों में पहले इस तरह की वारदातें हो चुकी हैं जिनमेें महज नशे की लत पूरी करने के लिए स्थानीय युवकों ने लूट के लिए किसी घर में धावा बोलने और परिवार पर हमला किया हो। उधर ग्रामीणों ने भी गांव पहुंचे जनप्रतिनिधियों से शिकायत की कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री धड़ल्ले से चल रही है। ऐसे में यह भी हो सकता है कि नशे की लत पूरी करने के लिए रुपयों की जरूरत हो और नशेड़ियों ने किनारे पर स्थित होने के कारण सोनू के घर को निशाना बना लिया हो।
13 of 21
soraon murder case
- फोटो : प्रयागराज
चकमार्ग से सटी जमीन को लेकर हुआ था विवाद
उधर इस बात की भी चर्चा रही कि मृतक सोनू के घर के पीछे स्थित चकमार्ग से सटी जमीन को लेकर भी उसका कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। कुछ दिनों पहले इसे लेकर नोकझोंक भी हुई थी। दरअसल घर के ठीक पीछे स्थित जमीन से होकर ही चकमार्ग बना है। चर्चा है कि सोनू इसके खिलाफ था, क्योंकि उसका कहना था कि यह चकमार्ग उसकी जमीन से होकर निकाला जा रहा है। हालांकि दूसरे पक्ष ने उसकी बात नहीं मानी और करीब 15 दिन पहले उसी जमीन से चकमार्ग बनवा दिया। ऐसे मे पुलिस इसकी भी जांच में जुटी है कि कहीं इस वारदात के तार इस विवाद से तो नहीं जुड़े।
14 of 21
soraon murder case
- फोटो : प्रयागराज
सोरांव के युसूफपुर गांव में पांच लोगों की हत्या के बाद मौके पर जुटी भीड़।
15 of 21
soraon murder case
- फोटो : प्रयागराज
सोरांव के युसूफपुर गांव में पांच लोगों की हत्या के बाद मौके पर जुटी भीड़।
16 of 21
soraon murder case
- फोटो : प्रयागराज
सोरांव के युसूफपुर गांव में पांच लोगों की हत्या के बाद मौके पर जुटी भीड़।
17 of 21
soraon murder case
- फोटो : प्रयागराज
सोरांव के युसूफपुर गांव में पांच लोगों की हत्या के बाद मौके पर जुटी भीड़।
18 of 21
soraon murder case
- फोटो : प्रयागराज
सोरांव के युसूफपुर गांव में पांच लोगों की हत्या के बाद मौके पर जुटी भीड़।
19 of 21
soraon murder case
- फोटो : प्रयागराज
सोरांव के युसूफपुर गांव में पांच लोगों की हत्या के बाद मौके पर जुटी भीड़।
20 of 21
soraon murder case
- फोटो : प्रयागराज
सोरांव के युसूफपुर गांव में पांच लोगों की हत्या के बाद मौके पर जुटी भीड़।