फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाहों के मुंह पर तमाचा, बाकी सब खैरियत

Sat, 28 Dec 2019 01:12 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 12
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
अमनपसंद शहरियों ने शुक्रवार को तमाम अफवाहों,आशंकाओं के मुंह पर करारा तमाचा जड़ा। जुमे की नमाज के पहले ही नहीं बाद में भी सब खैरियत रही। जामा मस्जिद, चौक, शिया जामा मस्जिद चक और रोशनबाग स्थित जामा मस्जिद वसीउल्लाह सहित शहर की तमाम मस्जिदों में हर जुमे की तरह ही अजान के बाद खुत्बा और नमाज तथा अंत में दुआएं हुईं। नमाज खत्म होने पर लोग बारगाहे इलाही से निकलकर अमन का पैगाम लेकर अपने-अपने घरों की ओर रुखसत हुए। न अफवाहें, न अपील और न ही किसी तरह की अड्डेबाजी।
विज्ञापन

2 of 12
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
बीते जुमे की नमाज से सबक लेते हुए प्रशासन की ओर से सड़क, चौराहों से इतर मस्जिदों के पास बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की थी ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। हर जुमे को आने वाले. इस दफे भी बारी-बारी से आते और रुखसत होते रहे। शहर काजी मुफ्ती शफीक अहमद शरीफी ने करेलाबाग स्थित मस्जिदे फातिमा से कहा कि प्रशासन की इजाजत के बगैर कोई जुलूस कतई न निकालें। विरोध-प्रदर्शन शांतिपूर्ण ही हो। किसी तरह के बवाल और टकराव से बचें।
विज्ञापन

3 of 12
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
जामा मस्जिद चौक में पूर्व शहर काजी कारी मकबूल अहमद हबीबी की सरपरस्ती में नायब शहर काजी और पेश इमाम मौलाना रईस अख्तर ने कहा, हुकूमत जुल्म, ज्यादती में मसरूफ है, ऐसे में अल्लाह, जुल्म और फसाद से बचा। बेशक, अपने बंदों की हिफाजत करने वाला सिर्फ तू ही है। मस्जिद वसीउल्लाह से पेश इमाम अहमद मतीन ने कहा, या खुदा, किसी भी तरह की जुल्म, ज्यादती बंद हो, हमें अमन, इंसाफ और सलामती अता फरमा।

4 of 12
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
सरकार वापस ले एनआरसी, सीएए

शिया जामा मस्जिद चक के इमाम जुमा व जमात मौलाना हसन रजा ने सरकार से सीएए और एनआरसी को वापस लेने की मांग की। कहा, ये कानून संविधान के खिलाफ हैं, लिहाजा हम ऐसा कोई कानून मंजूर नहीं करेंगे। पूरे भारत में आग लगी हुई है और बेचैनी है। यह हिंदू, मुसलमानों नहीं बल्कि तमाम भारतीयों का मामला है, सो सरकार से गुजारिश है कि वह इसे जल्द से जल्द वापस ले ताकि मुल्क से अमन का माहौल बना रहे। संविधान से छोड़छाड़ न हो, जो कोई भी कानून बने, वह संविधान के भीतर ही हो। मुल्क में तरक्की, खुशहाली संग अमन-चैन कायम रहने की दुआ भी मांगी गई।
विज्ञापन

5 of 12
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
मस्जिदों के बाहर बंटवाए गए पर्चे, मुस्तैद रही फोर्स

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पिछले दिनों हुए प्रदर्शन को देखते हुए जुमा पर पुलिस प्रशासन बेहद अलर्ट रहा। शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस के साथ ही सीआरपीएफ, आरआरएफ, आरएएफ व पीएसी तैनात रही। उधर सीएए के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए पुलिस ने मस्जिदों के बाहर पर्चे भी बंटवाए। 
विज्ञापन

6 of 12
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
पुराने शहर मेें कोतवाली के जामा मस्जिद, घंटाघर, जानसेनगंज, खुल्दाबाद में अटाला, रोशनबाग, शाहगंज में दायरा शाह अजमल, रोशनबाग आदि इलाकों में विशेष सतर्कता बरती गई। यहां पुलिस के साथ ही अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया था। साथ ही दंगा नियंत्रण के भी इंतजाम किए गए थे। डीएम भानुचंद गोस्वामी, एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के साथ ही एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव व अन्य अफसर लगातार इन क्षेत्रों मेें भ्रमण करते रहे। उधर, सिविल लाइंस में सीओ वृजनारायण सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। जहां कई थानों की फोर्स व आरएएफ के जवान तैनात रहे। पुलिस ने जुमा की नमाज के बाद मस्जिदों के बाहर पर्चे भी बंटवाए, जिसमें सीएए को लेकर स्थिति स्पष्ट की गई है। एसएसपी ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से शांतिपूर्ण रही। कहीं से किसी तरह की अप्रिय सूचना नहीं आई। 
विज्ञापन

7 of 12
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
सीएए और एनबारसी बिल के विरोध की आशंका को लेकर शुक्रवार को सुभाष चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मियों को हिदायत देते एसपी सिटी।

8 of 12
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
सीएए और एनबारसी बिल के विरोध की आशंका को लेकर शुक्रवार को अटाला चौराहे पर तैनात सीआरपीएफ के जवान।

9 of 12
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
सीएए और एनबारसी बिल के विरोध की आशंका को लेकर शुक्रवार को अटाला चौराहे पर तैनात सीआरपीएफ के जवान।

10 of 12
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
सीएए और एनबारसी बिल के विरोध की आशंका को लेकर शुक्रवार को अटाला चौराहे पर तैनात सीआरपीएफ के जवान।

11 of 12
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
सीएए और एनबारसी बिल के विरोध की आशंका को लेकर शुक्रवार को अटाला चौराहे पर तैनात सीआरपीएफ के जवान।
विज्ञापन

12 of 12
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
शहर में रहा सन्नाटा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें