फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीजों के लिए एसआरएन अस्पताल में अलग से खुली ओपीडी 

Sun, 15 Mar 2020 01:11 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट हो गया है। विभाग की ओर से इसके संक्रमण की चपेट में आने वालों के उपचार के लिए नई व्यवस्था की गई है।

स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) में इसके लिए अलग से ओपीडी कक्ष (स्क्रीनिंग/फीवर कक्ष) और रजिस्ट्रेशन कक्ष खोला गया है। यहां सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक मेडिसिन, पल्मोनरी, ईएनटी के चिकित्सक संक्रमित मरीजों का उपचार करेंगे। सोमवार से यहां पर कोरोना के मरीज देखे जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
शनिवार को मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह, मेडिसिन विभाग की अध्यक्ष प्रो. सरिता बजाज, पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष प्रो. तारिक महमूद, ईएनटी विभाग के अध्यक्ष प्रो. सचिन जैन, स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ. एके श्रीवास्तव की संयुक्त बैठक हुई। इसमें कोरोना के संदिग्ध मरीजों के लिए पल्मोनरी मेडिसिन विभाग की देखरेख में अलग से ओपीडी कक्ष खोलने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

3 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कोरोना ओपीडी कक्ष में प्रतिदिन चिकित्सकों की टीम मौजूद रहेगी। ओपीडी में रेजिडेंट डॉक्टर्स की भी ड्यूटी लगाई गई है। ओपीडी से माइक्रोबायोलॉजी विभाग को भी संबद्ध किया गया है, ताकि मरीजों का नमूना लेने में किसी तरह की दिक्कत का सामना ना करना पड़े। 

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह ने कहा कि कोरोना ओपीडी में सामान्य बुखार या अन्य बीमारियों के मरीजों को नहीं देखा जाएगा। इसमें सिर्फ कोरोना के संदिग्ध मरीजों की ही स्क्रीनिंग होगी और परामर्श दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरोना मरीजों के लिए अलग से रजिस्ट्रेशन कक्ष भी खोला गया है।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और एसआरएन अस्पताल के एसआईसी ने कोरोना ओपीडी कक्ष की व्यवस्था भी देखी और जरूरत के मुताबिक निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि अस्पताल में 24 बेड का कोरोना (आईसोलेटेड) वार्ड नंबर सात तो बनाया ही गया है, इसके अलावा पीएमएसएसवाई में भी 160 बेड रिजर्व कर दिए गए हैं। जरूरत के मुताबिक बेड की संख्या बढ़ाई जा सकती है। फिलहाल अभी तक अस्पताल में कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है। 

4 of 5
Corona virus - फोटो : अमर उजाला।

केजीएमयू के साथ बीएचयू भी भेजे जाएंगे जांच के नमूने

स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना संक्रमितों की जांच केजीएमयू लखनऊ के साथ-साथ बीएचयू में भी शुरू हो गई है। संदिग्ध मरीजों के नमूने दोनों ही अस्पताल भेजे जाएंगे। रिपोर्ट वहां से आनलाइन ही भेज दी जाएगी। नमूना संकलित करने के लिए वायरल ट्रांसपोर्ट मीडियम (वीटीएम) किट भी मंगाई गई है।

प्रोटेक्शन किट से लैस रहेंगे चिकित्सक

एसआरएन में कोरोना मरीजों का उपचार करने वाली टीम के लिए अलग से चिकित्सकीय संसाधनों की व्यवस्था की गई है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि उपचार करने वाली टीम के लिए एन-95 मास्क, प्रोटेक्शन किट, हैंड सेनिटाइजर गल्ब्स आदि मंगाए गए हैं, जिन्हें सोमवार से ओपीडी में बैठने वाले चिकित्सकों को मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

चार के भेजे गए नमूने, तीन की रिपोर्ट आई निगेटिव

कोरोना वायरस के जिले में अब तक चार संदिग्धों के नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। तीन नमूने पहले ही भेजे गए थे। ये तीनों नमूने स्थानीय लोगों के थे। ये अध्ययन के सिलसिले में थाइलैंड गए थे। वापस लौटने पर एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने इनकी जांच कराई थी। जांच के लिए नमूना लखनऊ केजीएमयू भेजा गया था। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. गणेश प्रसाद के मुताबिक तीनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। चौथा नमूना शनिवार को मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के एक वरिष्ठ प्रोफेसर का भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें