फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि के प्रोफेसर समेत 26 कोरोना संदिग्धों की जांच को लिए गए नमूने, 35 की रिपोर्ट निगेटिव

Fri, 10 Apr 2020 12:11 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
कोरोना संक्रमण की जांच के लिए बृहस्पतिवार को तब्लीकी जमात में शामिल हुए इविवि के प्रोफेसर समेत 26 संदिग्धों के स्वाब नमूने जांच के लिए बीएचयू भेजे गए। इनमें प्रोफेसर के परिवारीजनों के साथ कुछ जमातियों के  संपर्क में आए लोग भी शामिल हैं।

संदिग्धों में तीन ऐसे लोग भी हैं, जिनमें कोरोना के कुछ लक्षण दिखे हैं। वहीं बुधवार को जिन 36 लोगों के नमूने लिए गए थे, उनमें 35 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक रिपोर्ट अभी लंबित है। जमातियों सहित कोरोना संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर स्वास्थ्य अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

2 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिन 26 कोरोना संदिग्धों के स्वाब नमूने जांच के लिए भेजे हैं, उनकी रिपोर्ट शुक्रवार तक मिलने की संभावना है। इनमें अंबर पैलेस में क्वारंटीन 22 लोग, दो रायल गेस्ट हाउस और दो अन्य गेस्ट हाउस में क्वारंटीन शामिल हैं। 

सीएमओ डॉ. मेजर जीएस बाजपेेयी प्रोफेसर के स्वाब नमूना लिए जाने पर सीधे बोलने से बचते रहे। उन्होंने इसकी पुष्टि की है कि प्रोफेसर के परिवार के सदस्यों के नमूने लिए गए हैं। बताया कि बीएचयू में ये नमूने रात तक पहुंच जाएंगे। इन सभी लोगों को क्वारंटीन किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
शाहगंज स्थित अब्दुलाह मस्जिद के मुसाफिरखाने से पकड़े गए 37 संदिग्धों मेें से 36 की फिर से कोरोना संक्रमण की जांच में 35 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक लंबित रिपोर्ट पर संशय बना हुआ है। इससे पहले तब्लीगी जमातियों में शामिल एक इंडोनेशियाई युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उसे कोटवा बनी स्थित कोविड लेवल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। वहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है। 

4 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj

काटजू रोड पर घर-घर पहुंची आरआरटी टीम

शाहगंज स्थित अब्दुलाह मस्जिद के मुसाफिरखाने से 31 मार्च को पकड़े गए कोरोना संदिग्ध जमातियों और उनके संपर्क में आने वालों को करेली के महबूबा पैलेस में क्वारंटीन किया गया है। यहां दूसरे प्रांत के चार संदिग्धों के साथ जमातियों को किसी से मिलने की इजाजत नहीं है। महबूबा पैलेस को बृहस्पतिवार को दो बार सैनिटाइज किया गया। फिलहाल 35 लोगों की रिपोर्ट आने पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीमों (आरआरटी) ने घर-घर स्क्रीनिंग का काम जारी रखा। यहां लोगों के नाम-पते और बाहर से आने वालों का विवरण भी दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj

मेडिकल कॉलेज में नहीं हुई कोविड की जांच

आईसीएमआर से टेस्टिंग रिपोर्ट नहीं मिलने से बृहस्पतिवार को भी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में कोविड की जांच का काम शुरू नहीं किया जा सका। प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह के मुताबिक तैयारी पूरी है, सिर्फ आईसीएमआर की यहां से भेजी गई रिपोर्ट पर संस्तुति का इंतजार है। 

एसआरएन में भर्ती प्रतापगढ़ की एक महिला की हालत स्थिर

स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के कोरोना वार्ड में संदेह के आधार पर भर्ती महिला की हालत स्थिर बनी है। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। कोरोना ओपीडी में जांच के बाद उसे उपचार और स्क्रीनिंग के लिए भर्ती किया गया था। प्रभारी कोरोना वार्ड डॉ. सुजीत के मुताबिक महिला की हालत पहले से बेहतर है। उसकी जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट सामान्य रही तो उसे शुक्रवार को डिस्चार्ज किया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें