फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में जैन मुनियों व साध्वियों के दल पर पुष्पवर्षा

Fri, 13 Mar 2020 12:41 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 3
prayagraj news - फोटो : prayagraj
जैन मुनि विमर्श सागर व आर्यिकाओं (साध्वियां) का दल बृहस्पतिवार को जैन मंदिर पहुंचा तो अनुयायियों ने उनके पांव पखार कर आरती उतारी। इस दौरान जैन साधकों पर पुष्पवर्षा की गई। जिनागम पंथ प्रभावना यात्रा के तहत जैन मुनि के नेतृत्व में यह दल यहां अहिंसा, जीव दया और एकता का संदेश लेकर पहुंचा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
prayagraj news - फोटो : prayagraj
जिनागम पंथ प्रभावना यात्रा मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार होते हुए बृहस्पतिवार को प्रयागराज पहंची। इस दौरान रास्ते भर शाकाहार और अहिंसा का संदेश दिया गया गया। इस यात्रा में आचार्य विमर्श सागर के साथ 12 दिगंबर जैन मुनि, नौ जैन आर्यिकाएं, दो-दो क्षुल्लिका व क्षुल्लिका माताएं, नौ ब्रह्मचारिणियां, एक-एक ऐलक, क्षुल्लक महाराज, कई ब्रह्मचारी व श्रावक-श्राविकाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
prayagraj news - फोटो : prayagraj
जीरो रोड स्थित मंदिर में पहुंचने पर स्वागत के बाद जैन मुनि विमर्श सागर ने बताया कि प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव की तपस्थली होने की वजह से प्रयागराज जैन मतावलंबियों के लिए सबसे बड़ा तीर्थ है।

उन्होंने बताया कि अवसर्पिणी काल में इसी धरा पर प्रथम तीर्थंकर ने जन्म लिया था। इसके बाद उन्होंने इसी संगमनगरी से मुनि मार्ग का प्रवर्तन किया था। उन्होंने बताया कि दिगंबर मुद्रा की शुरुआत भी इसी भूमि से हुई थी। इनसे पहले बाबू जी सेठिया के अलावा मुनिराज ने भी विचार व्यक्त किए। राजेश कुमार जैन ने आभार जताया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें