prayagraj news : कृषि विधेयक के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
- फोटो : prayagraj
इस तरह से कार्यकर्ताओं के पहुंचने और गिरफ्तारी का सिलसिला दिन में करीब दो बजे तक चला। गिरफ्तारी देने वालों में केके श्रीवास्तव, विनोद चंद्र दुबे, एमएलसी रामवृक्ष यादव, डॉ.मान सिंह, पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, नागेंद्र सिंह पटेल, पंधारी यादव, सत्यवीर मुन्ना, परवेज अहमद आदि शामिल रहे। इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर के आसपास जाम की स्थिति रही तथा तनाव बना रहा। बैरिकेडिंग करके पुलिस ने रास्ता भी रोक दिया था। पुलिस ने रेवती रमण सिंह, उज्जवल रमण सिंह, पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह समेत कई नेताओं को घर से निकलने नहीं दिया। इसके विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने अशोक नगर स्थित रेवती रमण के आवास के बाहर धरना दिया।