गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर निकाली गई नगर कीर्तन यात्रा में आग के गोले में करतब दिखाता सिख।
- फोटो : अमर उजाला।
यात्रा में गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार हरजिंदर सिंह पदाधिकारियों के साथ पालकी के साथ चल रहे थे। नखास कोना, घंटाघर, जानसेनगंज, हिवेट रोड, लोकनाथ और चौक होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंची। पालकी के आगे सेवादार झाड़ू से सड़क की सफाई कर रहे थे। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह चाय, नाश्ते और जलपान का प्रबंध किया गया था। आयोजन को सफल बनाने में श्री गुरु सिंह सभा की संपूर्ण कमेटी, गुरु गोबिन्द सिंह मेमोरियल ट्रस्ट, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज की कमेटी और विद्यालय परिवार का पूर्ण सहयोग रहा।