फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में कोरोना पर भारी होली की तैयारी, कपड़ाफाड़ होली की जारी रहेगी परंपरा

Mon, 09 Mar 2020 10:31 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 3
prayagraj news - फोटो : prayagraj
फागुनी उमंग और होली की खुशियों के आगे कोरोना वायरस का खौफ असरहीन साबित हो रहा है। वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए एक-दूसरे से दूरी बनाने की अपीलों का भी कोई असर नहीं पड़ा। बच्चे- बड़े हों या महिलाएं, सभी कोरोना वायरस की परवाह न करते हुए चेहरे-चेहरे पर लाल-पीले रंग लगाकर मस्ती में सराबोर होते रहे। कुल मिलाकर कोरोना वायरस पर होली की तैयारी भारी पड़ गई है।
विज्ञापन

2 of 3
prayagraj news - फोटो : prayagraj
संगम नगरी में रंगों के त्योहार में होने वाले हुडदंग पिछले साल की ही तरह करने के लिए युवा फिर तैयार हैं। सोमवार को ही जगह-जगह सड़कों की पटरियों पर और प्रतिष्ठानों केसामने डीजे पर होली के गीतों पर लोग झूमने लगे। कोरोना वायरस के खौफ को नजर अंदाज कर पुराने शहर के लोकनाथ में ठठेरी बाजार की कपड़ा फाड़ होली की भी जबरदस्त तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
prayagraj news - फोटो : prayagraj
इस कपड़ा फाड़ होली को देखने और इसमें शामिल होने के लिए घर-घर से युवा पहुंचेंगे। कल्याणी देवी के निवासी अंकुर चड्ढा बताते हैं कि कोरोना वायरस का होली पर कोई असर नहीं है।

हम लोग उसी तरह एक-दूसरे के चेहरे रंग लगाएंगे और कपड़ा फाड़ होली खेलेंगे। इसी तरह आनंद जी टंडन पप्पन जी कहते हैं कि होली के इस त्योहार में हमेशा से दिलों की दूरियां खत्म होती रही हैं। ऐसे में कोरोना वायरस केचलते दूरियां नहीं बढ़ाई जा सकतीं। हम लोग उसी तरह रंग लगाकर एक-दूसरे केगले मिलेंगे और होली की बधाई देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें