सांस्कृतिक केंद्र में भाजपा युवा मोर्चा के सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी का अभिनंदन किया गया। अमर उजाला
- फोटो : prayagraj
युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को टुकड़े टुकड़े गैंग और राष्ट्र विरोधी ताकतों को नेस्तनाबूद करके ही दम लेना है। कार्यक्रम में युवा मोर्चा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष शैलेंद्र मौर्य ने कहा कि युवाओं के बल पर 2017 में उत्तर प्रदेश की सरकार बनी थी और युवाओं के बल पर ही आने वाले विधानसभा के चुनाव में भाजपा 350 से ज्यादा सीट जीतेगी। इसके पूर्व भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष विनय मिश्र ने प्रदेश अध्यक्ष को अंगवस्त्र पहनाकर एवं भगवान श्री राम की प्रतिमा और गदा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मयंक यादव ,मयंक दुबे ,उदित शुक्ला ,आकाश गुप्ता, सचिन मिश्रा, पप्पू पांडे, विपिन तिवारी आदि मौजूद रहे।