फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Violence: तीन घंटे तक सुलगता रहा अटाला, गलियों से छिपकर पथराव...उपद्रवियों और पुलिस में गुरिल्ला युद्ध, देखें तस्वीरें

Sat, 11 Jun 2022 10:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 11
prayagraj violence - फोटो : अमर उजाला
भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान को लेकर प्रयागराज में शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ। जुमे की नमाज के बाद अटाला में जुटी हजारों की भीड़ ने जमकर उपद्रव किया। पुलिस पर पथराव के साथ ही बमबाजी व आगजनी की। पुलिस प्रशासन की दर्जनों गाड़ियों में तोड़फोड़ की, पीएसी की गाड़ी समेत आठ वाहन फूंक दिए। हमले में आईजी समेत 18 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। पुलिस व आरएएफ ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ना शुरू किया, तब जाकर तीन घंटे बाद बवाल शांत हुआ। जुमे की नमाज के बाद खुल्दाबाद का अटाला इलाका तीन घंटे तक सुलगता रहा। इस दौरान पूरा इलाका उपद्रवियों के कब्जे में रहा। उपद्रवियों ने पहले गलियों से छिपकर पत्थर बरसाने शुरू किए। चौतरफा पत्थर बरसते देख पुलिसकर्मी जान बचाने के लिए पीछे हटे तो अटाला-नूरुल्लाह रोड स्थित मुख्य सड़क पर आकर सामने से हमला बोल दिया। इसके बाद तो लगातार पत्थरों की बरसात होती रही। इस दौरान भीड़ में फंसे पुलिसकर्मियों को घेरकर भी हमला किया गया। 
विज्ञापन

2 of 11
prayagraj violence - फोटो : अमर उजाला
उपद्रवियों ने पहले गलियों से छिपकर पत्थर बरसाने शुरू किए। चौतरफा पत्थर बरसते देख पुलिसकर्मी जान बचाने के लिए पीछे हटे तो अटाला-नूरुल्लाह रोड स्थित मुख्य सड़क पर आकर सामने से हमला बोल दिया। इसके बाद तो लगातार पत्थरों की बरसात होती रही। इस दौरान भीड़ में फंसे पुलिसकर्मियों को घेरकर भी हमला किया गया। 
विज्ञापन

3 of 11
prayagraj violence - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार दोपहर में 1.30 बजे के करीब सबसे पहले शौकत अली रोड से रोशनबाग की ओर जाने वाली गली से पथराव शुरू हुआ। पुलिसकर्मियों को जरा भी अंदेशा नहीं था कि भीड़ इस तरह ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर देगी। 

4 of 11
prayagraj violence - फोटो : अमर उजाला
यही वजह थी कि अचानक हुए हमले से भीड़ को हटा रहे पुलिसकर्मी घबरा गए और वह पीछे हटने लगे। पुलिसकर्मी जैसे ही पीछे हटे, यह देखकर पथराव कर रही भीड़ ने हमला तेज कर दिया और शोर मचाते हुए आगे बढ़ने लगी। 
विज्ञापन

5 of 11
prayagraj violence - फोटो : अमर उजाला
इस पर आसपास की अन्य गलियों के साथ ही नूरुल्लाह रोड की ओर से भी हजारों की भीड़ ईंट-पत्थर बरसाने लगी और अटाला चौराहे की ओर आगे बढ़ने लगी। उधर मजीदिया कॉलेज के सामने से करेली की ओर जाने वाले रास्ते से भी ईंट-पत्थर बरसाते हुए भीड़ का एक हिस्सा अटाला चौराहे की ओर बढ़ने लगा।
विज्ञापन

6 of 11
prayagraj violence - फोटो : अमर उजाला
इससे वहां भगदड़ मच गई। सूचना पर एडीजी, आईजी, डीएम, एसएसपी समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए। शहर भर की फोर्स मौके पर बुला ली गई। इसकेबाद वहां पहले से मौजूद पीएसी व आरएएफ की टीम को लेकर पुलिस अफसरों ने जवाबी कार्रवाई शुरू की। 
विज्ञापन

7 of 11
prayagraj violence - फोटो : अमर उजाला
पुलिस टीम ने लाठियां पटकते हुए भीड़ को खदेड़ना शुरू किया तो उपद्रवी गलियों में जाकर छिप गए। लेकिन उनकी ओर से पत्थरबाजी जारी रही। गलियों से ही वह सड़क पर पत्थर फेंकते रहे।
 

8 of 11
prayagraj violence - फोटो : अमर उजाला
उपद्रवियों-पुलिस में हुआ गुरिल्ला युद्ध
हमलावर भीड़ के गलियों में छिपने के बाद पुलिस उन्हें खदेड़ने के लिए गलियों में घुसी तो उपद्रवियों ने गुरिल्ला रणनीति अपना कर हमला कर दिया। इसके बाद घंटों ऐसी स्थिति बनी रही। कभी पुलिस उपद्रवियों पर भारी पड़ती तो कभी पत्थरबाज पुलिसकर्मियों को पीछे हटने पर मजबूर कर देते। 

9 of 11
prayagraj violence - फोटो : अमर उजाला
दरअसल पत्थरबाजी कर रही भीड़ को खदेड़ने के दौरान पुलिस की एक टीम शौकत अली मार्ग पर स्थित अकरब हाउस गेस्ट हाउस की ओर से आने वाले रास्ते पर बाईऱ्ं ओर स्थित दूसरी गली में घुसी। तभी ठीक बगल वाली गली से निकली भीड़ ने पुलिस फोर्स पर पीछे से हमला बोल दिया। 

10 of 11
prayagraj violence - फोटो : अमर उजाला
इससे फोर्स के कुछ जवान दोनों तरफ से भीड़ के बीच फंस गए। शोरगुल मचने पर शौकत अली मार्ग पर व अन्य गलियों में उपद्रवियों को खदेड़ रही फोर्स दौड़ी तो भीड़ के बीच फंसे जवानों को बचाया जा सका। 
विज्ञापन

11 of 11
prayagraj violence - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद तो घंटों गुरिल्ला युद्ध जैसे हालात बने रहे। पुलिस एक गली से निकलकर दूसरी गली में जाती तो किसी और रास्ते से आकर भीड़ हमला बोल देती। इसके बाद पुलिस लाठियां पटककर उन्हें खदेड़ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें