प्रयागराज में हुए तिहरे हत्याकांड के आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए। आरोपी पुलिस को बताया कि वह सिर्फ पिता को मारने आया था। अगर बहन और भांजी चिल्लाती नहीं तो दोनों की हत्या नहीं करता।
प्रयागराज में पिता राम सिंह पटेल, बहन साधना और भांजी आस्था की हत्या करने वाले आरोपी मुकेश कुमार पटेल ने पुलिस पूछताछ हत्या की पूरी कहानी बयां की है। उसने बताया कि वह तो सिर्फ पिता राम सिंह की हत्या करना चाहता था। अगर बहन और भांजी चीखती-चिल्लाती नहीं तो दोनों को नहीं मारता। डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत ने आरोपी मुकेश कुमार को सामने बिठाकर लंबी पूछताछ की। मंगलवार पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि तीन लोगों की हत्या और भाई को गोली मारने के बाद वह एक अधिवक्ता के माध्यम से सोमवार को जिला न्यायालय में आत्मसमर्पण करने गया था लेकिन उससे पहले ही पुलिस एसओजी की टीम ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
2 of 9
राम सिंह पटेल, आस्था और साधना देवी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी ने बताया कि तीन लोगों की हत्या और भाई को गोली मारने के बाद वह एक अधिवक्ता के माध्यम से सोमवार को जिला न्यायालय में आत्मसमर्पण करने गया था लेकिन उससे पहले ही पुलिस एसओजी की टीम ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
3 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता की पैतृक संपत्ति से भी मांग रहा था हिस्सा
अपनी ननिहाल लोकापुर विसानी में रहने वाले राम सिंह मूलतः मऊआइमा के ग्राम गमरहटा के निवासी थे। उन्हें पिता की जायदाद में दो बीघा जमीन मिली थी। बेटे मुकुंद के अनुसार, इस समय उस जमीन पर मृतक राम सिंह के भाई विजय, त्रिभवन, उमेश खेती कर रहे हैं। पिता राम सिंह गमरहटा की जमीन बेचने के लिए तय कर चुके थे। लेकिन बेचे नहीं थे। मुकेश उक्त गमरहटा की जमीन को बेचकर पैसा देने की बात कह रहा था।
4 of 9
ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के सवाल, आरोपी के जवाब
सवाल- तुमने अपने ही परिवार को क्यों मार दिया जवाब- मुकुंद को पिता ज्यादा मानते थे। उसे मेरे हिस्से की जमीन दी थी। सिर्फ 10 बिस्वा जमीन मांगी तो उन्होंने देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
5 of 9
इसी कुआ में हत्या के बाद फेंकी गई थी लाश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सवाल- तीनों शव को तुमने कुएं में क्यों फेंका
जवाब- कुआं घर से करीब 500 मीटर दूर सुनसान जगह पर है। वहां पर लोगों का आना-जाना बहुत कम है। इसलिए कुएं में तीनों शवों को फेंका था।
विज्ञापन
6 of 9
पिता-बहन और भांजी की हत्या करने वाला आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सवाल- हत्या में तुम्हारे साथ और कौन शामिल है
जवाब- और कोई नहीं है, मैंने ही तीनों को मारा है। इसके बाद पहले पिता और फिर साधना व आस्था को बोरे में भरकर फेंका है।
विज्ञापन
7 of 9
तीन लोगों की हत्या के बाद गमजदा परिवार व रिश्तेदार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सवाल- हत्या करने के बाद तुमने क्या किया
जवाब- शव ठिकाने लगाने के बाद वापस पिता के घर आया। कमरे में जगह-जगह खून फैला था एक गीले कपड़े से कमरा साफ किया। सारे निशान मिटाने के बाद दरवाजे पर ताला लगाकर चला गया।
8 of 9
ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सवाल- फिर कहां गए और क्या किया
जवाब- अपने घर चला गया, थोड़ी देर सोया और फिर सुबह उठकर अपने भाई मुकुंद की तलाश करने लगा। इस दौरान हाथ में डंडा भी था, गांव वालों को शक था कि वह कुछ करने वाला है।
ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सवाल- भाई को गोली क्यों मारी
जवाब- मुकुंद की वजह से ही पिता उसके दुश्मन थे। सोचा कि अगर मुकुंद को मार दूंगा तो पूरी संपत्ति मेरी हो जाएगी। घर के रास्ते पर मुकुंद मिला तो पहले डंडे से मारा फिर गोली चला दी लेकिन वह बच गया।