फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टूरेंट में हादसा : कोई फूड प्वॉयजनिंग तो कोई शराब से मौत बताता रहा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चौंकाने वाला खुलासा

Sat, 19 Feb 2022 06:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कोई फूड प्वॉयजनिंग तो कोई शराब अधिक पीने की बात कर रहा था। हालांकि गहराई से छानबीन के बाद कुछ देर में ही रहस्य पर से पर्दा हट गया। छानबीन में पाया गया कि बेसमेंट में जल रहे तंदूर से ही घटना हुई है।
विज्ञापन
1 of 7
Prayagraj News : रेस्टूरेंट में हादसे के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : प्रयागराज
दारागंज में श्रीराम भोजनालय एवं रेस्टूरेंट में हुए  हादसे से हर कोई स्तब्ध दिखा। हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई जबकि पांच कर्मचारी अचेत हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस भी आश्चर्य में पड़ गई कि यह घटना कैसे हुई।
 
कोई फूड प्वॉयजनिंग तो कोई शराब अधिक पीने की बात कर रहा था। हालांकि गहराई से छानबीन के बाद कुछ देर में ही रहस्य पर से पर्दा हट गया। छानबीन में पाया गया कि बेसमेंट में जल रहे तंदूर से ही घटना हुई है।
 
कमरे में गैस भर जाने के कारण इतना बड़ा हादसा हुआ। बताया जाता है कि जब पुलिस पहुंची तब भी तंदूर से आंच आ रही थी। वेंटीलेशन के लिए कोई रोशनदान या दरवाजा न खुला होने के कारण धुंए के गैस बन जाने से कमरे में हुई आक्सीजन की कमी से हादसा हो गया। 
विज्ञापन

2 of 7
Prayagraj News : रेस्टूरेंट में हादसे के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : प्रयागराज
दम घुटने से गई जान, तंदूर का धुआं बन गया काल
दारागंज में जीटी जवाहर चौराहे पर स्थित श्रीराम भोजनालय एवं स्वीट्स रेस्टोरेंट में पांच मजदूरों केअचेत पड़े मिलने से सनसनी फैल गई। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मोनू शर्मा (30) ने दम तोड़ दिया। एक मजदूर की हालत गंभीर है, जबकि तीन लोगों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। 

रेस्टोरेंट के मालिक राजेंद्र प्रसाद वैश्य हैं, जो ऊपर के तल पर परिवार समेत रहते भी हैं। भूतल पर रेस्टोरेंट का संचालन होता है। यहां मोनू के अलावा उसका भाई सोनू, मुनिराज निवासी रीवा, शशि निवासी झारखंड, प्रदीप यादव निवासी फूलपुर व शिवशंकर निवासी महाराष्ट्र काम करते हैं। बृहस्पतिवार रात 2.30 बजे के करीब काम खत्म होने के बाद सभी बेसमेंट में बने किचन में ही सो गए।
विज्ञापन

3 of 7
Prayagraj News : रेस्टूरेंट में दम घुटने से अचेत कर्मचारी। - फोटो : प्रयागराज
सुबह काफी देर तक नहीं निकला कोई बाहर
शुक्रवार सुबह 10 बजे तक कोई बाहर नहीं निकला तो अन्य कर्मचारी जगाने पहुंचे। लेकिन दरवाजा भीतर से बंद मिला। घंटों कोशिश के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो मजदूर अचेत पड़े मिले। सूचना पर पुलिस पहुंची और पांचों को नजदीक के एक अस्पताल ले जया गया। जहां हालत गंभीर देख मोनू व मुनिराज को एसआरएन रेफर कर दिया गया।
 
अस्पताल में डॉक्टरों ने मोनू को मृत घोषित कर दिया, जबकि मुनिराज की हालत गंभीर बनी हुई थी। वहीं दूसरी ओर  शशि, शिवशंकर व प्रदीप की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। सीओ दारागंज आस्था जायसवाल ने बताया कि फिलहाल मामले में किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

4 of 7
Prayagraj News : रेस्टूरेंट के किचन की जांच करते अधिकारी। - फोटो : प्रयागराज
जलता छोड़ दिया था तंदूर, गैस फैलने से हादसा
जानकारी पर दारागंज पुलिस के साथ ही अफसर भी मौकेपर पहुंचे। जांच पड़ताल में पता चला कि मजदूरों ने रात में सोते वक्त तंदूर जलता हुआ छोड़ दिया था। आशंका जताई जा गई कि तंदूर जलता रहने और दरवाजा बंद होने के कारण कमरे में कार्बन मोनो ऑक्साइड गैस भर गई और इसकी चपेट में आने से मजदूर अचेत हो गए। इसी दौरान मोनू की मौत हो गई। सोनू दरवाजे से कुछ दूर पर था, ऐसे में उस पर गैस का असर कम हुआ और वह जल्द होश में गया।
 
विज्ञापन

5 of 7
Prayagraj News : रेस्टूरेंट में हादसे के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : प्रयागराज
बेटे की थी शादी, मची अफरातफरी
मौके पर पहुंचकर पुलिस अफसरों ने पूछताछ शुरू की तो पता चला कि शाम को रेस्टोरेंट मालिक के बेटे विशाल की बारात जानी है। यही वजह थी कि शुक्रवार को रेस्टोरेंट बंद भी रखा गया था। यह भी बात सामने आई कि आमतौर पर सभी सुबह आठ बजे तक उठ जाते हैं। लेकिन शादी के चलते रेस्टोरेंट बंद था, यही वजह थी कि  मालिक व अन्य मजदूर यही सोचते रहे कि सभी अभी सो रहे होंगे।
विज्ञापन

6 of 7
Prayagraj News : रेस्टूरेंट में दम घुटने से अचेत युवक। - फोटो : प्रयागराज
फूड प्वॉइजनिंग का शोर, लिए गए नमूने
इससे पहले खबर फैली कि फूड प्वॉइजनिंग से पंाच मजदूर अचेत हो गए हैं। जिसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भी मौकेपर पहुंच गई। टीम ने वहां मौजूद खाद्य पदाथों केनमूने भी एकत्र किए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके त्रिपाठी ने बताया कि नूमनों को जांच के लिए भेजा जाएगा।

सरदार पटेल संस्थान में भर्ती शशि ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद वह और उसके साथी किचन में ही सो गए थे। इसके बाद क्या हुआ, कुछ पता नहीं। आंख खुली तो खुद को अस्पताल में पाया। इसी तरह प्रदीप ने बताया कि रोजाना सोने से पहले तंदूर की आग को बुझा लिया जाता है। लेकिन बृहस्पतिवार रात गलतफहमी हो गई। सभी यही सोचते रहे कि उसके साथी ने आग बुझा ली होगी और इसी में तंदूर जलता रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Prayagraj News : रेस्टूरेंट में दम घुटने से अचेत युवक। - फोटो : प्रयागराज
दम घुटने से मौत
मृतक मोनू के शव का पोस्टमार्टम शाम को हुआ। इसमें दम घुटने से मौत की बात सामने आई है। जिससे माना जा रहा है कि तंदूर का धुआं ही उसके लिए काल बन गया। उधर भाई की मौत पर सोनू बिलखता रहा। घटना की सूचना मिलने पर शाम को अन्य परिजन भी आ गए। मृतक के परिवार में पत्नी दीपा व एक बच्चा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें