प्रयागराज में बाढ़
- फोटो : अमर उजाला
यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी के साथ ही गुरुवार को यमुना के तटवर्ती मोहल्लों में भी आफत आई। करेली के गौसनगर और गड्ढा कॉलोनी के तमाम घरों में पहले से ही पानी भरा था, गुरुवार को जलस्तर बढ़ा तो नारायणपुरम, जेके नगर सहित करेलाबाग, करेली के कई मोहल्लों के तकरीबन पांच सौ घरों में भी मुसीबत आ गई। घरों में पानी घुसने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया।