फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज स्कूल बस हादसा : खून से लथपथ पड़े थे बच्चे, हर तरफ चीखपुकार, मची रही अफरातफरी, तस्वीरें

Sat, 17 Dec 2022 09:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अचानक जाने क्या हुआ कि वह बस के सामने आ गया। इस पर चालक ने ब्रेक लगाया तो बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में जाकर पलट गई। इस पर वहां चीखपुकार मच गई। यह देखकर वह और आसपास मौजूद अन्य लोग भागकर बस के पास पहुंचे। वहां देखा कि बच्चे लहूलुहान हाल में भीतर फंसे थे। 
विज्ञापन
1 of 14
प्रयागराज में स्कूल बस पलटने के बाद घायल बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।
सैदाबाद में बच्चों से भरी बस पलटने के बाद मौके पर कोहराम मच गया। बच्चे लहूलुहान पड़े थे और हर तरफ चीखपुकार मची थी। किसी का हाथ टूटा था तो किसी के सिर से खून बह रहा था। मौके पर घंटों अफरातफरी मची रही। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ ही अफसरों के भी हाथ-पांव फूले रहे। हादसे के बाद सबसे पहले आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। इनमें सैदाबाद के अंजना गंाव निवासी सुरेंद्र सिंह भी शामिल थे। उन्होेंने बताया कि बस हंडिया से शहर की ओर जा रही थी। जबकि बाइक सवार सैदाबाद से हंडिया की ओर जा रहा था। 
विज्ञापन

2 of 14
प्रयागराज में स्कूल बस पलटने के बाद सहमे बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।
अचानक जाने क्या हुआ कि वह बस के सामने आ गया। इस पर चालक ने ब्रेक लगाया तो बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में जाकर पलट गई। इस पर वहां चीखपुकार मच गई। यह देखकर वह और आसपास मौजूद अन्य लोग भागकर बस के पास पहुंचे। वहां देखा कि बच्चे लहूलुहान हाल में भीतर फंसे थे। किसी तरह आगे व पीछे का शीशा तोड़ा गया। इसके बाद बच्चों को एक-एक कर निकाला गया। मौके पर पहुंचने वालों में भदवां गांव निवासी डब्बू सिंह भी थे।
विज्ञापन

3 of 14
प्रयागराज में स्कूल बस पलटने के बाद घायल बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने बताया कि घटना के दौरान वह पास ही स्थित निजी स्कूल के पास थे। अचानक धमाके जैसी आवाज आई। सामने देखा तो बस पलटी हुई थी और बच्चों के चीखने की आवाज आ रही थी। बस के सामने क्षतिग्रस्त हाल में बाइक व उसका चालक भी पड़ा था। बस में फंसे लोगों को कांच तोड़कर बाहर निकाला गया। इनमें से किसी का हाथ टूटा था तो किसी के सिर में चोट आई थी। 

4 of 14
प्रयागराज में स्कूल बस की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : अमर उजाला।
इसी तरह भेस्की गां निवासी संतराज यादव ने बताया कि बस में फंसे बच्चों व अन्य लोगों को बाहर निकालने के साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय चौकी से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने निजी वाहनों को रोककर घायलों को सीएचसी उपरदहां व एक निजी अस्पताल में भेजना शुरू किया। मौके पर तब तक अफरातफरी मची रही जब तक कि घायलों को अस्पताल व अन्य बच्चों को सुरक्षित पास ही स्थित निजी स्कूल में भेज नहीं दिया गया। 
विज्ञापन

5 of 14
प्रयागराज में स्कूल बस पलटने के बाद घायल बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।
बाइक सवार ने कान में लगा रखा था ईयरफोन
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जिस बाइक सवार के अचानक सामने आ जाने की वजह से यह हादसा हुआ, उसने कानों में ईयरफोन लगा रखे थे। शायद यही वजह है कि उसका ध्यान भटक गया और वह वाहन से नियंत्रण खो बैठा। बस की टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ ही उसे भी गंभीर चोटें आई हैं। उसे एसआरएन अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है। उसके सिर में बाईं ओर गंभीर चोट आई है। इसके साथ ही सड़क पर घिसटने के चलते हाथ व पैर भी जख्मी हुआ है। 
विज्ञापन

6 of 14
प्रयागराज में स्कूल बस पलटने के बाद सहमे बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।
जौनपुर पुलिस की सुरक्षा में भेजे गए घर
घटना के बाद सुरक्षित बचे बस सवार 60 अन्य बच्चों व स्टाफ को सैदाबाद में ही स्थित एक निजी स्कूल में ले जाया गया। सूचना पर जौनपुर पुलिस व प्रशासन के अफसर भी आ गए। वहां से दोपहर बाद उन्हें पुलिस सुरक्षा में घर भेज दिया गया। इधर, एसआरएन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद देर शाम 14 अन्य को भी पुलिस सुरक्षा में उनके घरों के लिए रवाना कर दिया गया। 
विज्ञापन

7 of 14
अभिषेक अग्रवाल, ACP, प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला
घायलों में बाइक सवार युवक भी शामिल है। उस समेत सात गंभीर घायलों का एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा है। अन्य को सुरक्षित उनके घर भेज दिया गया है। - आकाश कुलहरि, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त

8 of 14
प्रयागराज में स्कूल बस पलटने के बाद घायल बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।
छूकर निकली मौत, दहशत के चलते बिलखने लगे बच्चे

भेस्की गांव में हुए हादसे के बाद कांच तोड़कर बस से निकाले गए बच्चे दहशत के चलते बिलखने लगे। हालात यह रहे कि घटना के काफी देर बाद तक उनकी स्थिति सामान्य नहीं हो सकी थी। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही ग्रामीण भी उन्हें हिम्मत बंधाते रहे लेकिन, उनके चेहरे पर खौफ रहा। हादसे में सुरक्षित बचे बच्चों ने बताया कि बस में आठवीं से लेकर 11वीं कक्षा तक के 75 छात्र-छात्राएं सवार थे। इसके अलावा आठ शिक्षक भी थे। बस पलटने के बाद चोटिल छात्र-छात्राओं के साथ ही उन बच्चों में भी चीखपुकार मच गई जो सुरक्षित बच गए थे। 

9 of 14
बच्चों से भरी स्कूल बस एक बाइक को बचाने के चक्कर में पलट गई। - फोटो : अमर उजाला
दोस्तों को लहूलुहान देखकर वह दहशत में आ गए और थर-थर कांपते हुए बिलखने लगे। ग्रामीणों व पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला तब भी वह रोते रहे। अफसरों के साथ ही ग्रामीणेां ने भी उन्हें हिम्मत बंधाने की कोशिश की लेकिन उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहेे थे। 

10 of 14
स्कूल बस पलटी - फोटो : अमर उजाला
कुछ तो घटना से इस कदर डरे हुए थे कि वह घंटों बाद तक कुछ बोल ही नहीं पाए। पुलिस ने पहले उन्हें पास ही खेत में बैठाया। इसके बाद उन्हें घटनास्थल से कुछ दूर पर स्थित निजी स्कूल में भेज दिया। वहां बच्चों को पानी दिया गया और तब जाकर घंटों बाद उनकी स्थिति सामान्य हो सकी। 

11 of 14
बस पलटने से घायल बच्चों को एसआरएन अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। - फोटो : अमर उजाला।
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में 5 एंबुलेंस से लाए गए 21 घायल
सैदाबाद हादसे में घायल बच्चों को इलाज के लिए धनूपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जिसमें 21 लोगों को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इन सभी घायलों को पांच एंबुलेंस से एसआरएन भेजा गया। इस दौरान ट्रामा सेंटर पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई। इसके अलावा स्थानीय निवासी कृष्णनन सिंह व शैलेंद्र प्रताप सिंह ने आनन फानन में चार बच्चों को अपने वाहन से एसआरएन पहुंचाया। शैलेंद्र ने बताया कि जब उन्हें इस दुर्घटना की सूचना मिली तो वह तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने खुद चार बच्चों को एसआरएन हॉस्पिटल पहुंचाया। 

12 of 14
स्कूल बस पलटने से घायल बच्चों को उपचार के लिए एसआरएन में भर्ती कराया गया। - फोटो : अमर उजाला।
40 सीटर प्राइवेट बस में सवार थे स्कूल स्टाफ सहित 83 लोग, 73 हुए घायल 
बच्चे जिस बस में सवार थे, वह 40 सीटर प्राइवेट बस थी। जिसमें क्षमता से अधिक 83 बच्चों को बैठाया गया था। बच्चों को प्रयागराज के आनंद भवन, तारामंडल और मनगढ़ घुमाने का कार्यक्रम था। बस में सवार 9 वीं  के छात्र आमिर के सिर में चोट आई है और उसका एक हाथ फ्रैक्चर हो गया है। वहीं घायल बच्चों, टीचर को देखने पहुंचे जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने निर्देश दिया कि बच्चों का पूरा इलाज अस्पताल द्वारा ही किया जाए। क्षमता से अधिक बस में सवारी बैठाने के मामले को जांच का विषय बताया।  

13 of 14
बस पलटने से घायल बच्चों को एसआरएन अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। - फोटो : अमर उजाला।
अस्पताल में कई घंटे भूखे प्यासे रहे घायल  
बस में सवार काजल गुप्ता का कहना है कि टीचर व कई बच्चे सुबह छह बजे विद्यालय पहुंच गए थे। इसके बाद करीब 7.30 बजे सभी लोग पिकनिक के लिए रवाना हुए। प्रयागराज पहुंचने के बाद नाश्ता करना था। लेकिन 9 बजे सैदाबाद पहुंचते ही यह हादसा हो गया। जिसके बाद उन्हें एसआरएन अस्पताल लाया गया। पिछले आठ घंटे बीत जाने के बाद भी उन्हें पानी तक नसीब नहीं हुआ है। बच्चे भूखे प्यासे काफी देर तक परेशान रहे। इस दौरान बच्चों के इलाज में लगे मेडिकल स्टॉफ का कहना था कि बच्चों को पानी व नाश्ता देने से मना किया गया है। 
विज्ञापन

14 of 14
स्कूल बस पलटने के बाद घायल बच्चों को एसआरएन में भर्ती कराया गया। - फोटो : अमर उजाला।
घायलों के इलाज में लगाया गया अतिरिक्त मेडिकल स्टॉफ
सुबह करीब 11 बजे से घायलों को अस्पताल लाने का सिलसिला शुरू हुआ। इस दौरान दो डॉक्टरों की टीम का गठन किया गया। जिसमें 10 जूनियर डॉक्टर की तैनाती की गई। इसके अलावा वार्ड ब्वाय, नर्स व सफाई कर्मियों की भी विशेष तैनाती की गई। वहीं शाम होते तक 15 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इसके अलावा छह बच्चे, जिसमें खशी यादव, खुशबू सरोज, अंजली, नंदनी पाल, संतोष, हर्षित को अभी उपचार के लिए रखा गया है। डॉक्टर वीके सिंह की मानें तो संतोष के सिर में ज्यादा चोट आई है। जिसके चलते उसे आईसीयू में रखा गया है। वहीं खुशबू सरोज के एक हाथ की हड्डी कई जगह से टूट गई है। 
 

जानें घटना के बारे में पूरा अपडेट्स

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें