फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'इंतजार मत करना, रास्ते में गाड़ी खराब...', हादसे से पहले सुरेश ने बेटी से कहे थे आखिरी शब्द; चार की मौत

Tue, 23 Sep 2025 01:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज में दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं घायल हुई हैं। प्रयागराज के सोरांव इलाके में वाराणसी-कानपुर हाईवे पर बिगाहियां पुल के पास हादसा हुआ। एक ही गांव के चार दंपती बिहार के गया से पिंडदान कर बोलेरो से लौट रहे थे।
विज्ञापन
1 of 12
Prayagraj Road accident - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के सोरांव थाना इलाके में वाराणसी-कानपुर हाईवे पर बिगाहियां पुल के पास सोमवार तड़के हादसे में सेना से सेवानिवृत्त जवान, उनकी पत्नी समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन महिलाएं घायल हो गईं। सभी का एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा है। बिहार के गया से पिंडदान कर बोलेरो से घर लौटते समय गाड़ी खराब होने पर सभी हाईवे किनारे आराम कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने खड़ी बोलेरो में पीछे से टक्कर मार दी।

मूलरूप से कानपुर देहात के मूसानगर गांव गुलौली के रहने वाले सुरेश बाजपेयी (61) व उनकी पत्नी तारा देवी (58), सुरेश सैनी (60) व उनकी पत्नी प्रेमा देवी (56), प्रेम नारायण पांडेय (59) व उनकी पत्नी ममता (56) और राम सागर अवस्थी (55) व उनकी पत्नी कोमल देवी (56) पिंडदान करने गया, बिहार गए थे।
विज्ञापन

2 of 12
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर लौटने के दौरान तड़के करीब 3:45 बजे बिगाहियां गांव के पास वाराणसी-कानपुर हाईवे पर इनकी गाड़ी खराब हो गई। इस बीच सभी लोग हाईवे किनारे गाड़ी के आगे आराम करने लगे। तभी अज्ञात वाहन चालक ने बोलेरो में टक्कर मार दी। 

 
विज्ञापन

3 of 12
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे में सुरेश बाजपेयी, तारा देवी, सुरेश सैनी और राम सागर अवस्थी की मौके पर मौत हो गई, जबकि प्रेमा, ममता और कोमल गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। सभी को एसआरएन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं, प्रेम नारायण पांडेय हादसे में बाल-बाल बच गए। सोरांव थाना पुलिस ने सुरेश बाजपेयी के बेटे सागर की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
 

4 of 12
मृतक राम सागर की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार सितंबर को घर से निकले थे 
पुलिस जांच में पता चला कि सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं। चार सितंबर को सभी आठ लोग गया के लिए निकले थे। 31 हजार में गाड़ी बुक की थी। रामू शर्मा उर्फ अजय शर्मा गाड़ी चला रहा था। बिगाहियां पुल के पास पहुंचते ही बोलेरो खराब हो गई। राजू हाईवे के किनारे गाड़ी खड़ी कर मिस्त्री बुलाने चला गया, तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन

5 of 12
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पापा ने कहा- इंतजार मत करना, रास्ते में गाड़ी खराब हो गई है... सुबह नहीं आ पाऊंगा
प्रयागराज पहुंच गया हूं लेकिन यहां हाईवे पर गाड़ी खराब हो गई है। ठीक करवाने में सुबह हो जाएगी, इंतजार मत करना सुबह नहीं आ पाऊंगा। मंडी से फूल मंगवा लेना... यह आखिरी शब्द सुरेश सैनी के थे। सोमवार को पिता की मौत की सूचना पर एसआरएन पहुंची सुरेश की बेटी सोनम यह बताते हुए फफक पड़ी। 
विज्ञापन

6 of 12
मृतक सुरेश सैनी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोनम ने कहा कि पापा ने तो सुबह न आ पाने की बात कही थी, हमें क्या पता था कि वह अब कभी नहीं आएंगे। कानपुर देहात के मूसानगर में सुरेश का फूलों का काम था। वह रोजाना मंडी जाकर फूल लाते थे। उनके गया जाने पर यह काम बेटी कर रही थी। बेटी सोनम ने बताया कि पापा का भोर में 3:29 बजे फोन आया, उन्होंने कहा कि मैं सुबह घर नहीं आ पाऊंगा।
 
विज्ञापन

7 of 12
मृतक मृतक सुरेश बाजपेई संग तारा देवी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूछने पर बताया कि प्रयागराज के पास गाड़ी खराब हो गई है। मिस्त्री की तलाश की जा रही है लगता है समय लग जाएगा। बोले, तुम मंडी से फूल मंगा लेना। सुरेश की पांच बेटियां सोनम, अर्चना, पूजा, आरती व वर्षा और एक बेटा गोविंद है।
 

8 of 12
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तड़के 3:56 बजे मिली हादसे की सूचना
सोनम ने बताया कि तड़के 3:56 बजे बोलेरो चालक रामू शर्मा का फोन आया कि वाराणसी कानपुर हाईवे पर हादसा हो गया है। हादसे में कई लोगों की मौत हो गई है। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दे दो ताकि सभी को अस्पताल ले जाया जा सके। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उन्होंने बताया कि जब दोबारा चालक को फोन किया तो उसका मोबाइल नंबर बंद आ रहा था।

 

9 of 12
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार चालक मौके पर पहुंचकर करता मदद तो बच जाती जान
प्रयागराज के सोरांव थाना क्षेत्र के बिगाहियां पुल के पास हुए हादसे में गुलौली निवासी चार लोगों की मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए। हादसे में जान गंवाने वाले सुरेश सैनी की बेटी ने चालक पर मोबाइल बंद करने का आरोप लगाया है। कहा कि हादसे के बाद चालक मौके पर पहुंचकर साथियों का साथ देता तो समय से इलाज मिल जाता और किसी न किसी की जान बच जाती। 

10 of 12
एसआरएम पहुंची मृतक सुरेश सैनी की बेटी सोनम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घायल महिलाओं की हालत स्थिर
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अनिल ने बताया कि भाई राम सागर अवस्थी की एक बेटी मनु और एक बेटा ओम है। जबकि सुरेश बाजपेयी के दो बेटे ब्रह्म नारायण बाजपेयी और लाल बाजपेयी हैं। हादसे में घायल प्रेमा देवी, कोमल देवी और ममता की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस जांच में पता चला कि हादसे के बाद बोलेरो चालक रामू गाड़ी छोड़कर भाग गया।

 

11 of 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
शव परिजनों को सौंपे
हादसे में चार की मौत की सूचना मिलते ही घरों में कोहराम मच गया। परिजनों का सोरांव थाने और पोस्टमार्टम हाउस में सुबह 11 बजे से ही आने का सिलसिला शुरू हो गया। थाने में परिजनों ने बयान दर्ज करवाया। देर शाम पोस्टमार्टम करा शव परिजनों का सौंप दिए गए।
 
विज्ञापन

12 of 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
एक साथ चार मौतों से कोहराम 
अनिल ने बताया कि भाई राम सागर अवस्थी किसान थे। हादसे में उनकी पत्नी कोमल देवी घायल हो गई हैं। सुरेश का फूलों का काम था। वहीं सुरेश बाजपेयी सेना से सेवानिवृत्त थे। हादसे के बाद से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। एक साथ चार की जान जाने से गांव में कोहराम मचा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें