फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः सावन में रिकॉर्ड बारिश, सड़कें, गलियां लबालब, घरों में घुसा पानी, देखें तस्वीरें

Tue, 14 Jul 2020 10:27 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 10
prayagraj news: प्रयागराज में सिविला लाइन थाने के बगल क्षेत्राधिकारी दरफ्तर में घुसा पानी। - फोटो : prayagraj
सावन के महीने में मंगलवार की भोर में झमाझम बारिश हुई। साढ़े तीन घंटे में रिकार्ड 114.4 मिली बरसात हुई। सुबह जब लोग उठे तो हर तरफ पानी ही पानी भरा दिखा। आलम यह रहा कि दोपहर तक शहर की कई सड़कों पर जलभराव की स्थिति रही।
विज्ञापन

2 of 10
prayagraj news - फोटो : prayagraj
करेली के गौसनगर, अल्लापुर, बाघंबरी गद्दी, अलोपीबाग, रामबाग की सड़कें और परेड मैदान लबालब हो गए। बारिश का पानी निकलने में कई घंटे लग गए। भोर में करीब साढ़े तीन बजे शुरू हुई बारिश ने जोर पकड़ा तो शहर के तमाम हिस्सों में जलभराव हो गया। पानी तो धीरे-धीरे निकल गया, लेकिन पीछे भारी गंदगी छोड़ गया। नालियों की सिल्ट कीचड़ और फिसलन का कारण बनी। 
विज्ञापन

3 of 10
prayagraj news - फोटो : prayagraj

करेली में जलभराव के बीच प्रदर्शन

करेली के गौसनगर, जेके आशियाना, गड्ढा कॉलोनी, मुन्ना मस्जिद के आसपास कमर तक पानी लग गया। परेशान लोगों ने बारिश बंद होने पर जलभराव के बीच खड़े होकर विरोध जताया। वहीं झलवा, कालिंदीपुरम, राजरूपपुर, एडीए की नीम सराय कॉलोनी में भी पानी भरा रहा। 

4 of 10
prayagraj news: प्रयागराज में भारी बारिश से सड़कें और गलियां लबालब हो गईं। - फोटो : prayagraj

मोरी गेट, स्लूज गेट खोला, रात तक चलाए गए पंप

शहर के अल्लापुर की हर सड़क पर मंगलवार सुबह जलभराव था। परेड मैदान भी इस बारिश में पहली बार लबालब हुआ। अलोपीबाग, एफसीआई गोदाम, तुलारामबाग, जीटी जवाहर चौराहे पर घंटों पानी लगा रहा। जानकारों के मुताबिक पहली बार दारागंज डॉट पुल के नीचे करीब दो फीट पानी भरा रहा। यही नहीं रामबाग, बैरहना, लाउदर रोड, मेडिकल चौराहे के साथ टैगोर टाउन, जार्जटाउन, निरंजन डॉट पुल के नीचे, कीडगंज, स्टेशन रोड, लूकरगंज, खुल्दाबाद चौराहा समेत कई इलाकों में भी जलभराव की स्थिति रही। सिविल लाइंस जैसे पॉश इलाकों की पटरियां लबालब रहीं। 
विज्ञापन

5 of 10
prayagraj news: प्रयागराज में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। - फोटो : prayagraj

गुड़ की मंडी में बिजली गिरी, कई वाहन क्षतिग्रस्त

सुबह हुई तेज बारिश के साथ गरज चमक मुसीबत लेकर आई। चौक बाजार के गुड़ मंडी इलाके में बारिश के दौरान बिजली गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। लोगों के मुताबिक दो वाहन मरम्मत योग्य नहीं रह गए। 
विज्ञापन

6 of 10
prayagraj news - फोटो : prayagraj

अभी और बारिश के आसार

मंगलवार सुबह तेज बारिश के बाद दिन भर मौसम साफ रहा। तेज बारिश और वातावरण में नमी बढ़ने से तापमान लुढ़क गया। हालांकि, दोपहर में उमस ने परेशान किया। अधिकतम तापमान 24 घंटे में कम होकर 35.2 डिग्री से कम होकर 32.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी करीब पांच डिग्री लुढ़ककर 28.2 डिग्री से 23.1 डिग्री सेल्सियस पर आया। मौसम विज्ञानी प्रो, एचएन मिश्रा के मुताबिक मानसूनी हवाओं की सक्रियता है। स्थानीय चक्रवात का साथ मिलते ही बारिश होने के आसार हैं। अगले कुछ दिन धूप-छांव के बीच गरज चमक के साथ बारिश होगी।
विज्ञापन

7 of 10
prayagraj news: शहर में झमाझम बारिश होने से सड़कें गलियां जलमग्न हो गई हैं। - फोटो : prayagraj
घरों में पानी भर जाने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह तक बारिश होने के कारण मुहल्लों में दोपहर बाद तक पानी इकट्ठा रहा।

8 of 10
prayagraj news: शहर में झमाझम बारिश होने से सड़कें गलियां जलमग्न हो गई हैं। - फोटो : prayagraj
सड़कों पर घुटने तक पानी भर जाने के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

9 of 10
prayagraj news: शहर में झमाझम बारिश होने से सड़कें गलियां जलमग्न हो गई हैं। - फोटो : prayagraj
झमाझम बारिश के कारण कई दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों को कुछ हद तक निजात मिल गई है।
विज्ञापन

10 of 10
prayagraj news: शहर में झमाझम बारिश होने से सड़कें गलियां जलमग्न हो गई हैं। - फोटो : prayagraj
बारिश के बाद नालियों का मलबा सड़कों पर आ गया। दुर्गंध के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें