A police march to various areas of the city was carried out by the police to follow the lockdown.
- फोटो : prayagraj
अधिक खतरे वाले इलाकों को नियमित तौर पर सैनिटाइज करने का निर्देश दिया गया है। मंडलायुक्त आर.रमेश कुमार ने बुधवार को बैठक में हालात की समीक्षा की। उन्होंने लॉकडाउन के निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने तथा निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।
अब भी रोजाना आ रहे 30 से 40 लोग
तमाम पाबंदियोें के बावजूद दूसरे प्रदेशों तथा जिलों से आने वालों का सिलसिला थम नहीं रहा। अब भी रोजाना 30 से 40 लोग बाहर से आ रहे हैं। इससे कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा बना हुआ है। ये वो लोग हैं जो प्रशासन की नजर में आ गए हैं और सभी को क्वारंटीन में रखा गया है। इनसे ईतर पर भी बाहर से आने वालों की बड़ी संख्या है। इससे खतरा बना हुआ है।