फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में चार बीघा जमीन के विवाद में तीन सगे भाइयों की नृशंस हत्या

Wed, 20 May 2020 08:36 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
यमुनापार में कोरांव थाना क्षेत्र के निश्चिंतपुर गांव में बुधवार दोपहर 4 बीघा जमीन के विवाद में तीन सगे भाइयों की लाठी-डंडे और पत्थरों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। हमलावर पट्टीदारों ने दो महिलाओं को भी पीट कर मरणासन्न कर दिया है।

उन्हें प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड में दस लोगों को गिरफ्तार किया गया, इनमें चार महिलाएं शामिल हैं। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
कोरांव के निश्चिंतपुर गांव में बरमदीन यादव और शिवनारायण यादव के परिवारों के बीच वर्षों से 4 बीघा जमीन का विवाद चला आ रहा है। बुधवार बरमदीन के बेटे इंद्र बहादुर यादव, राम सिंह यादव और रवींद्र यादव ट्रैक्टर लेकर खेत में जुताई के लिए गए थे।

परिवार की ही सुनीता और उसकी बेटी रागिनी भी खेत में थीं। उसी समय 10-12 की संख्या में आरोपियों ने लाठी-डंडे और ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। तीनों भाइयों को लाठी-डंडे और पत्थरों से जमकर पीटा गया। जब तक गांव वाले पहुंचते, हमलावरों ने इंद्र बहादुर को मार डाला था। राम सिंह, रवींद्र, रागिनी और सुनीता मरणासन्न हालत में पड़े हुए थे। पुलिस को सूचना देकर परिवार वाले सभी को अस्पताल लेकर भागे, लेकिन राम सिंह और रवीन्द्र की रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

3 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
रागिनी और सुनीता को एसआरएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। वारदात की सूचना पाकर एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे।

एसएसपी के मुताबिक दोनों परिवारों में जमीन को लेकर वर्षों से विवाद था। इस विवाद में हमलावर पक्ष के एक व्यक्ति की 2014 में हत्या हो चुकी है। इसी दुश्मनी में बुधवार को भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ। पुलिस ने मामले में शिव नारायण पक्ष के 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चार महिलाएं भी हैं। शेष आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 

4 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj

वारदात का वीडियो वायरल, महिलाओं ने भी मारे पत्थर

निश्चिंतपुर गांव में हुई तीन हत्याओं का वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें हमलावर तीनों को तब तक पीटते दिख रहे हैं, जब तक कि उनकी जान नहीं निकल गई। हमलावरों को पता था कि इंद्र बहादुर के परिवार के लोग बुधवार को खेत जोतने आएंगे। इसलिए उन्होंने पूरी तैयारी कर रखी थी। शिवनारायण के परिवार के पुरुषों के साथ साथ महिलाएं ईट पत्थर और लाठी लेकर पेड़ों के पीछे छिपी थीं। हमला शुरू हुआ तो 15-20 की संख्या में पुरुष और महिलाएं उन पर टूट पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
वीडियो के मुताबिक तीनों भाई जैसे ही ट्रैक्टर लेकर जैसे खेत में पहुंचे, उनके ऊपर पथराव शुरू हो जाता है। परिवार की महिलाओं सुनीता और रागिनी ने जब देखती हैं तो मदद की गुहार लगाती हैं। इसी दौरान हमलावर बेहद उग्र हो जाते हैं। लाठी-डंडों से इंद्र बहादुर और उसके दोनों भाइयों को पीटने लगते हैं।

हमलावरों के पक्ष में आई महिलाएं भी उन पर पथराव करने लगती हैं। तीनों भाई पहले थोड़ा प्रतिरोध करते हैं, लेकिन 15-20 की संख्या के आगे वे बेबस हो जाते हैं। हमले में जमीन पर गिरने के बाद लाठियों की ऐसी बरसात होती है कि वे दोबारा उठ नहीं पाते। उनका यह हाल देखकर रागिनी और सुनीता उसे लिपटने लगी, लेकिन हमलावरों ने महिलाओं पर रहम नहीं किया। दोनों को लाठी-डंडे और ईट पत्थर से इतना पीटा कि वे बेहोश हो गईं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें