फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: उफान पर फिर गंगा-यमुना, फिलहाल रफ्तार कम

Thu, 20 Aug 2020 01:10 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 4
prayagraj news - फोटो : prayagraj
 गंगा और यमुना एक बार फिर उफान पर हैं। सुबह आठ बजे तक गंगा में जलस्तर वृद्धि की गति तेज रही लेकिन दोपहर बाद तेजी पर विराम लगा। यही स्थिति यमुना के बढ़ते जलस्तर की भी रही। दोनों नदियों में पहाड़ों पर हो रही बारिश और मध्य प्रदेश की केन, बेतवा का पानी आने के आसार हैं।
विज्ञापन

2 of 4
prayagraj news - फोटो : prayagraj
जानकारों का मानना है कि शनिवार रात तक दोनों नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। फिलहाल दोनों नदियों का जलस्तर चार घंटे में दो सेंटीमीटर बढ़ रहा है। सिंचाई विभाग बाढ़ खंड के अफसरों के मुताबिक फिलहाल गंगा-यमुना की तेजी थमी है।

24 घंटे में जलस्तर में बढ़त-घटत से अनिश्चितता बनी है। अनुमान है कि बुलंदशहर में गंगा की बाढ़ का पानी यहां शनिवार रात से पहुंचेगा। अभी वहां से पानी कानपुर से भी पहले है। कानपुर में जिस स्तर की जलस्तर वृद्धि होगी, उससे यहां प्रभाव पड़ेगा। 

 
विज्ञापन

3 of 4
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कछारी इलाकों में बढ़ेगी मुश्किल

गंगा-यमुना के बढ़ते जलस्तर से कछारी इलाकों में रहने वालों मुश्किल बढ़ सकती है। वरिष्ठ पार्षद कमलेश सिंह के मुताबिक पीछे से आ रहा बाढ़ का पानी यहां शनिवार से रविवार तक यहां पहुंच सकता है।

इससे कछारी क्षेत्रों में रहने वालों के लिए मुश्किल हो सकती है। यही नहीं इस दौरान तेज बारिश हुई तो स्लूज गेट और बक्शी बांध का गेट बंद होगा तो जलभराव की समस्या विकराल होगी। 

 
विज्ञापन

4 of 4
prayagraj news - फोटो : prayagraj

जलस्तर---(खतरे का निशान--87.98 मीटर)

गंगा
फाफामऊ---78.84 मीटर
छतनाग----75.99 मीटर
यमुना
नैनी---------76.56 मीटर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें