फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: आठ हजार से अधिक परिवार चिह्नित, स्वास्थ्य विभाग की ओर से घर-घर चला सर्वे 

Tue, 07 Apr 2020 11:37 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 2
Elderly looking at the silence on the road in Nakhaskohna area during the lockdown. - फोटो : prayagraj
स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना संदिग्धों का घर-घर पता लगाने के लिए रविवार से शुरू हुआ सर्वे अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। स्वास्थ्य टीमों ने मंगलवार को आठ हजार से अधिक परिवारों से संपर्क कर हजारों लोगों को चिह्नित किया। बुधवार को भी यह अभियान चलाया जाएगा। अभियान में आयुष के 18 चिकित्सकों को भी जोड़ लिया गया है।

सर्वे अभियान शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में चलाया गया। इसके लिए 69 टीमें लगाई गईं थीं। अभियान के नोडल अफसर डॉ. सतेंद्र राय ने कहा कि तीसरे दिन कुल 8063 परिवारों तक पहुंचा गया। इसमें 64334 लोग संपर्क में आए। इस दौरान 11 लोग बाहर से आने वालों की पहचान की गई। हालांकि उन्हें किसी तरह की कोई समस्या नहीं थी। 10 लोग ऐसे मिले जिन्हें सामान्य जुकाम, बुखार की शिकायत थी। उनकी मौके पर स्क्रीनिंग की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
कोरोना, लॉकडाउन और बढ़ते मामले - फोटो : अमर उजाला

रानीमंडी से गायब रहे कर्मचारी, सीएमओ ने मांगा स्पष्टीकरण

सीएमओ ने मंगलवार को रानीमंडी नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर गायब रहने वाले कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है केंद्र से डाटा इंट्री ऑपरेटर सहित कई कर्मचारी नदारद थे। हालांकि, अस्पताल की प्रभारी डॉक्टर ने बताया कि डाटा इंट्री ऑपरेटर को छोड़कर बाकी सभी कर्मचारी अलग-अलग स्थानों पर काम से गए हैं। सीएमओ ने सभी का विवरण मांगा और अनुपस्थिति कर्मचारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें