प्रयागराज में चार लोगों की नृशंस हत्या मामले की जांच में नया खुलासा हुआ है। 10 दिन पहले लेनदेन के विवाद में कुछ लोग अभिषेक को जबरन उठा ले गए थे। अभिषेक के विवादित संपर्क भी जांच के घेरे में हैं। घर के बाहर कहासुनी भी हुई थी।
विज्ञापन
1 of 12
Prayagraj Mass Murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रयागराज में चार लोगों की नृशंस हत्या मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी तो नए तथ्य सामने आए। संपत्ति विवाद के साथ अब पुलिस परिवार के बेटे अभिषेक वैश्य से जुड़े विवादों और उसके संपकों की भी गहन पड़ताल कर रही है। पड़ोसियों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के बाद जांच को एक और दिशा मिली।
पड़ोसियों ने बताया कि करीब 10 दिन पहले कुछ लोग अभिषेक से मिलने के लिए उसके घर में घुस गए थे। उस दौरान रुपये के लेनदेन को लेकर काफी हंगामा हुआ था। घर के बाहर काफी देर तक कहासुनी और विवाद चलता रहा। मामला इतना बढ़ गया कि वे लोग अभिषेक को जबरन अपने साथ ले गए थे। इस घटना के बाद परिवार के सदस्यों के चेहरे पर चिंता साफ दिखाई दे रही थी।
विज्ञापन
2 of 12
प्रयागराज में कारोबारी, उनकी पत्नी, बेटा व बेटी की सिर कूंचकर हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्थानीय लोगों का कहना है कि बेटे के साथ हुई इस घटना के बाद पिता वीरेंद्र कुमार वैश्य और बहन मीनाक्षी काफी परेशान हो गए थे। बाद में दोनों किसी तरह अभिषेक को वापस घर लेकर आए। हालांकि, उसे ले जाने वाले लोग कौन थे, किस बात को लेकर विवाद हुआ था और कितनी रकम का लेनदेन था, इसकी स्पष्ट जानकारी किसी को नहीं है।
विज्ञापन
3 of 12
अभिषेक की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दुकानदारी में भी विशेष रुचि नहीं लेता था अभिषेक
स्थानीय लोगों के अनुसार, अभिषेक परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के बावजूद कोई नियमित कामकाज नहीं करता था। मकान में एक दुकान उसके नाम पर बताई जाती है, लेकिन वह दुकानदारी में भी विशेष रुचि नहीं लेता था।
4 of 12
प्रयागराज में कारोबारी, उनकी पत्नी, बेटा व बेटी की सिर कूंचकर हत्या, मौके पर पुलिस अफसर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अधिकतर समय वह दोस्तों के साथ बाहर घूमता रहता था। इलाके के लोगों का कहना है कि उसका कई लोगों के साथ उठना-बैठना था। समय-समय पर विवाद भी होता रहता था।
विज्ञापन
5 of 12
प्रयागराज में कारोबारी, उनकी पत्नी, बेटा व बेटी की सिर कूंचकर हत्या, शवों को लेकर जाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करीबी संपर्कों से जुटाई जा रही जानकारी
आशंका जताई जा रही है कि रुपये के लेनदेन या किसी पुराने विवाद का संबंध इस सामूहिक हत्याकांड से हो सकता है। इसी वजह से अभिषेक के मोबाइल फोन, कॉल रिकॉर्ड, सोशल मीडिया गतिविधियों और उसके करीबी संपर्कों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
6 of 12
प्रयागराज में कारोबारी, उनकी पत्नी, बेटा व बेटी की सिर कूंचकर हत्या, मौके पर पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि जो लोग अभिषेक को अपने साथ ले गए थे, उनका आपराधिक इतिहास क्या है? उनका परिवार से किस प्रकार का संबंध था? सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के जरिये उन लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
7 of 12
प्रयागराज में कारोबारी, उनकी पत्नी, बेटा व बेटी की सिर कूंचकर हत्या, मौके पर पुलिस अफसर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीसीपी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि मामले की जांच संपत्ति विवाद, पारिवारिक परिस्थितियां, आर्थिक लेनदेन, व्यक्तिगत संबंध और हाल के दिनों में हुए विवाद समेत हर पहलू की गहन पड़ताल की जा रही है।
8 of 12
प्रयागराज में कारोबारी, उनकी पत्नी, बेटा व बेटी की सिर कूंचकर हत्या, शवों को लेकर जाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जघन्य हत्याकांड से व्यापारी वर्ग स्तब्ध
व्यापार मंडल ने गहरा दुख जताया है। इसे हृदयविदारक और पूरे व्यापारी समाज को झकझोर देने वाली घटना बताया है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी ने कहा कि यह घटना केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से मामले की गहन, निष्पक्ष और त्वरित जांच कर सच्चाई जल्द सामने लाने की मांग की।
9 of 12
प्रयागराज में कारोबारी, उनकी पत्नी, बेटा व बेटी की सिर कूंचकर हत्या, मौके पर पुलिस और जमा भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आ रहे हैं, उनकी गंभीरता से पड़ताल कराई जाए। ऐसी घटनाएं लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं। इसलिए कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। व्यापार मंडल ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी।
10 of 12
प्रयागराज में कारोबारी, उनकी पत्नी, बेटा व बेटी की सिर कूंचकर हत्या, मौके पर जमा भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करीबी और रिश्तेदार भी संदेह के घेरे में
कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि वारदात में किसी जान-पहचान वाले या करीबी की भूमिका तो नहीं है। इसी कारण रिश्तेदारों और उनके संपर्कों की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस दुकान के किरायेदारों से भी पूछताछ कर रही है।
11 of 12
प्रयागराज में कारोबारी का घर और दुकानें
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेची गई थीं तीन दुकानें
जांच कई नए एंगल से आगे बढ़ रही है। सामने आया कि परिवार ने तीन दुकानों को बेच दिया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन दुकानों की बिक्री के पीछे क्या वजह थी? क्या इसका किसी तरह का संबंध इस वारदात से हो सकता है? हालांकि पुलिस ने इस पहलू पर कोई आधिकारिक निष्कर्ष नहीं दिया है। पुलिस मानकर चल रही कि वारदात के पीछे केवल हत्या नहीं, बल्कि लूट की मंशा भी हो सकती है।
प्रयागराज में कारोबारी, उनकी पत्नी, बेटा व बेटी की सिर कूंचकर हत्या, मौके पर जमा भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कारोबारी, उनकी पत्नी, बेटा व बेटी की सिर कूंचकर हत्या, बंद घर में मिले शव
प्रयागराज शहर के बीचों-बीच साउथ मलाका के सब्जी मंडी चौराहा स्थित मकान में कारोबारी, उनकी पत्नी, बेटा और बेटी की सिर कुंचकर हत्या कर दी गई। मंगलवार को दुर्गंध आने पर घर का ताला तोड़ा गया तो कारोबारी वीरेंद्र कुमार वैश्य (70), पत्नी अनीता (65), बेटी मीनाक्षी (45) और बेटे अभिषेक (40) के शव अलग-अलग कमरे में खून से लथपथ पड़े मिले। चारों के सिर पर गहरी चोट के निशान थे। शुरुआती जांच में करोड़ों रुपये की संपत्ति के लालच में वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई गई है।