फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: आषाढ़ में जेठ जैसी कड़क धूप, पारा 40 डिग्री के निकट, बारिश के आसार

Wed, 07 Jul 2021 01:21 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  •  शाम छह बजे अचानक छाए बादल तेज हवाओं संग बरसे, गर्मी से फौरी राहत, रात में  बढ़ी उमस
विज्ञापन
1 of 2
मंगलवार को दिनभर उमस भरी गर्मी के बाद शाम के समय हुई बारिश। - फोटो : prayagraj
मानसून एक्सप्रेस में लगी ब्रेक से मंगलवार को सूरज तेवर में रहा। आषाढ़ के महीने जेठ जैसी कड़क धूप से लोग बेहाल रहे। पसीने ने शरीर निचाडे़ दिया। शाम करीब छह बजे अचानक बादलों की धमाचौकड़ी के बीच तेज हवाओं ने कुछ राहत दी। करीब आधे घंटे की बौछारों ने गर्मी से फौरी राहत दिलाई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बदरी, बूंदी से धूप-छांव रहेगी। दस जुलाई तक कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश के आसार बने हैं।  

मंगलवार को चिलचिलाती धूप से बढ़ी गर्मी ने खूब छकाया। सड़कें तवे की तरह तपीं। धूप की आंच त्वचा को झुलसाने वाली रही। शाम को हुई आधे घंटे की बारिश के पहले दस मिनट तो पता ही नहीं चले। बाहर निकले लोग अचानक हुई बारिश से भीगे। अगले बीस मिनट की तेज हवाओं संग हुई बारिश ने तेज गर्मी से राहत दिलाई। सड़कें भीगीं और फुटपाथों पर पानी लग गया। चौक बाजार, कटरा बाजार समेत पुरानी आबादी वाले मोहल्लों में कीचड़ से लोग परेशान हुए। रात में हवाओं के कारण अधिकतर सड़कें सूख गईं, लेकिन फुटपाथों पर पानी लगा रहा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
मंगलवार को दिन में उमसभरी गर्मी में धूप से बचने के लिए सड़क पर छतरी लेकर निकलीं युवतिया। - फोटो : prayagraj

अधिकतम तापक्रम चढ़ा, न्यूनतम भी उछला

मौसमी उठापटक में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आंकड़े को पार करने के लिए आतुर रहा। अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान का स्तर 27.2 डिग्री सेल्सियस पर टिका। इससे हल्की बारिश के बाद रात में उमस हावी रही। हवाओं की गति एक समय 45 किलोमीटर प्रतिघंटे की मापी गई। असंतुलित आर्द्रता तेज धूप के कारण अधिकतम 75 और न्यूनतम 53 प्रतिशत दर्ज की गई।

तापक्रम का बढ़ना, तेज बारिश कराएगा

मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। मानसूनी चक्रवाती हवाओं की सुस्त गति से कहीं-कहीं सूरज की चमक से तापमान बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि तापक्रम का बढ़ना तेज बारिश कराएगा। संभावित बारिश का क्रम चक्रवाती हवाओं पर निर्भर रहेगा। हवाओं का साथ मिला तो तेज बारिश सराबोर करेगी। दस जुलाई तक कई झोंकों में तेज बारिश के आसार हैं। इस दौरान धूप-छांव का मौसम बना रहेगा, लेकिन बादलों की धमाचौकड़ी भी बनी रहेगी। साफ है कि बदरी, बूंदाबांदी के साथ उमस भी प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें