‘अमर उजाला’ के प्रयागराज संस्करण के रजत जयंती वर्ष में इसकी उपलब्धियों और खुशियों को अपने पाठकों के साथ साझा करने के संकल्प के तहत रविवार को विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ीं शहर की विभूतियों को सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने सभी विभूतियों को बुके देने और शाल ओढ़ाने के बाद उन्हें प्रशस्तिपत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। किंचित व्यस्तताओं की वजह से जो विभूतियां नहीं आ सकी थीं, उनके परिजनों या प्रतिनिधियों ने उनका सम्मानपत्र ग्रहण किया।
विज्ञापन
2 of 21
prayagraj news : अमर उजाला के रजत जयंती समारोह में पद्मश्री डॉ. राज बावेजा को सम्मानित किया गया।
- फोटो : prayagraj
अपने संबोधन में केशरीनाथ त्रिपाठी ने रजत जयंती वर्ष पर ‘अमर उजाला’ को शुभकामनाएं देते हुए इस पहल को सराहा। उन्होंने कहा, यह प्रतिभाओं का शहर है, यहां की विभूतियों ने राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शहर का मान बढ़ाया है। सम्मान हम लोगों में एक विशेष भाव पैदा करता है। ऐसी विभूतियों को सम्मानित करके ‘अमर उजाला’ ने प्रेरणा देने की पहल की है। विशिष्ट अतिथि मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने कहा, विभूतियों कासम्मान करके ‘अमर उजाला’ ने शहर का मान बढ़ाया है। समाज के दर्पण की तरह हमेशा सही राह दिखाते हुए ‘अमर उजाला’ ने और अच्छा करते हुए हमें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।
विज्ञापन
3 of 21
prayagraj news : अमर उजाला के रजत जयंती समारोह में पद्मश्री डा. वी पॉल को सम्मानित किया गया।
- फोटो : prayagraj
विशिष्ट अतिथि महापौर अभिलाषा गुप्ता ‘नंदी’ ने ‘अमर उजाला’ की निष्पक्षता नीति की सराहना की। कहा, पूर्वाग्रहरहित होकर हमारी कमियों को रेखांकित करते हुए सही राह दिखाने की अखबार की भूमिका का ‘अमर उजाला’ ने सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। उन्होंने रजत जयंती वर्ष पर अमर उजाला को शुभकामनाएं दीं। इससे पूर्व अतिथियों ने दीप जलाकर समारोह का उद्घाटन किया।
4 of 21
prayagraj news : अमर उजाला के रजत जयंती समारोह में प्रो. हरिदत्त शर्मा को सम्मानित करते पूर्व राज्यपाल पं. केशरीनाथ त्रिपाठी।
- फोटो : prayagraj
‘अमर उजाला’ की ओर से बुके और स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया। सर्किट हाउस सभागार में हुए सम्मान समारोह का संचालन संस्कृतिधर्मी डॉ. रंजना त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्याम बाबू गुप्ता, पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अजीत कुमार, मुहम्मद आसिफ, डॉ. श्लेष गौतम, पदुम जायसवाल, हर्ष केसरी सहित अनेक विशिष्टजन मौजूद थे।
विज्ञापन
5 of 21
prayagraj news : अमर उजाला रजत जयंती समारोह में राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी अभिन्न श्याम गुप्ता को सम्मानित करते पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी।
- फोटो : prayagraj
जिन्हें किया गया ‘प्रयागराज गौरव सम्मान’ से विभूषित
‘अमर उजाला’ के प्रयागराज संस्करण के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों को ‘प्रयागराज गौरव सम्मान’ से विभूषित किया गया। इनमें हिंदी में दिए गए न्यायिक निर्णयों के लिए जाने जाने वाले न्यायमूर्ति अशोक कुमार, साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित प्रो. हरिदत्त शर्मा, अंग्रेजी की जानी-मानी लेखिका प्रोफेसर नीलम सरन गौर, मेडिकल कॉलेज में प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहीं पद्मश्री डॉ.राज बावेजा, कमला नेहरू मेमोरियल अस्पताल के एडिशनल डायरेक्टर पद्मश्री डॉ.वी पॉल थैलियथ, अर्जुन अवार्डी तथा सभी वर्गों में राष्ट्रीय चैंपियन रहे बैडमिंटन खिलाड़ी अभिन्न श्याम गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
6 of 21
prayagraj news : अमर उजाला रजत जयंती समारोह में अंतरराष्ट्रीय जिम्नॉस्ट आशीष कुमार को सम्मानित करते पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी।
- फोटो : prayagraj
जिम्नास्टिक में भारत को अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य तक ले जाने वाले डॉ. यूके मिश्रा, जिम्नास्टिक में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दस स्वर्ण सहित तीस पदक हासिल करने वाले आशीष कुमार, पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सुजीत कुमार, दो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित दानिश मुज्तबा, बाल अधिकारों के लिए हाजीपुर से नई दिल्ली तक कसम यात्रा निकालने वाले तथा कई राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित रेलवे चाइल्ड लाइन के निदेशक अजीत सिंह, बालिकाओं के उत्थान के लिए यूनिसेफ से मीना रत्नम अवार्ड से सम्मानित, शिक्षा, कला-संस्कृति से जुड़ीं आर्य कन्या गर्ल्स डिग्री कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रंजना त्रिपाठी और विलक्षण प्रतिभा के धनी 2005 में सीबीएसई इंटर परीक्षा व आईआईटी प्रवेश परीक्षा के ऑल इंडिया टॉपर एवं टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च में रीडर के तौर पर कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में शोध में जुटे पीयूष श्रीवास्तव शामिल रहे।
विज्ञापन
7 of 21
prayagraj news : अमर उजाला के रजत जयंती समारोह में एथलीट कोच डॉ. यूके मिश्रा को सम्मानित करते पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी।
- फोटो : prayagraj
अनुपस्थिति में परिजनों ने लिया सम्मान
अपरिहार्य कारणों से जो विभूतियां समारोह में नहीं उपस्थित हो सकीं, उनके परिजनों ने उनकी ओर से उनका सम्मान ग्रहण किया। न्यायमूर्ति अशोक कुमार के भतीजे एडवोकेट राजर्षि गुप्ता, क्रिकेटर मोहम्मद कैफ के बड़े भाई मोहम्मद आसिफ, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सुजीत कुमार के बड़े भाई पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अजीत कुमार, ओलंपियन दानिश मुज्तबा के पिता गुलाम मुज्तबा और पीयूष श्रीवास्तव के पिता अनिल कुमार श्रीवास्तव तथा मां पुनीता श्रीवास्तव ने उनका सम्मान प्राप्त किया।
8 of 21
prayagraj news : सर्किट हाउस में आयोजित अमर उजाला के रजत जयंती समारोह को संबोधित करते पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी।
- फोटो : prayagraj
अलग है अपनों के बीच सम्मानित होने का सुख
‘अमर उजाला’ के प्रयागराज संस्करण के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को सर्किट हाउस में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल केेशरीनाथ त्रिपाठी के हाथों ‘प्रयागराज गौरव सम्मान’ प्राप्त करने के बाद विभूतियों ने आभार जताया। सभी ने कहा, देश, दुनिया में सम्मानित होना बड़ी बात है लेकिन अपनों के बीच सम्मानित होने का सुख अलग ही है। रजत जयंती वर्ष पर शहर की विभूतियों को सम्मानित करके न सिर्फ उनके कार्यों को स्वीकृति प्रदान की. बल्कि उन्हें देश और समाज के लिए और बेहतर करने की ऊर्जा और प्रेरणा भी दी है। इन्हीं मायनों में यह सम्मान अति विशिष्ट है।
9 of 21
prayagraj news : अमर उजाला के रजत जयंती समारोह के तहत सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में चाइल्ड लाइन के निदेशक अजीत सिंह को सम्मानित किया गया।
- फोटो : prayagraj
साहित्य अकादमी से सम्मानित प्रो. हरिदत्त शर्मा ने कहा, अमर उजाला के साथ बरसों से बना रिश्ता और प्रगाढ़ हुआ। रेलवे चाइल्ड लाइन के निदेशक अजीत सिंह बोले, ‘अमर उजाला’ का ‘प्रयागराज गौरव सम्मान’ पाना मेरे लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण है। एक ओर जहां बाल अधिकारों के लिए किए जा रहे कार्यों को स्वीकारोक्ति मिली, वहीं नई उम्मीदों के साथ और बेहतर काम करने की ऊर्जा भी मिली।
10 of 21
prayagraj news : अमर उजाला के रजत जयंती समारोह के तहत सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में प्रो. रंजना त्रिपाठी को सम्मानित किया गया।
- फोटो : prayagraj
जानेमाने बैडमिंटन खिलाड़ी अभिन्न श्याम गुप्त को एक बार फिर पिता की उपस्थिति में सम्मानित होना सुखद लगा, वहीं विलक्षण प्रतिभा के धनी पीयूष श्रीवास्तव के माता-पिता ने कहा, शहर की विभूतियों के बीच पीयूष को ‘प्रयागराज गौरव सम्मान’ के लिए चुने जाने ने फिर साबित किया कि उसने सच्चे मन से परिश्रम करते हुए सही दिशा में कदम और अपने शहर का मान बढ़ाया है। वहीं अन्य परिजनों ने भी ‘अमर उजाला’ की पहल को ऊर्जा प्रदान करने वाला मानते हुए कहा, अमर उजाला शुक्रिया, आभार!
11 of 21
prayagraj news : अमर उजाला के रजत जयंती समारोह के तहत सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में बोलते पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी।
- फोटो : prayagraj
अमर उजाला के रजत जयंती समारोह के तहत सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में बोलते पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी।
12 of 21
prayagraj news : अमर उजाला के रजत जयंती समारोह के तहत सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में न्यायमूर्ति अशोक कुमार के प्रतिनिधि को सम्मान दिया गया।
- फोटो : prayagraj
अमर उजाला के रजत जयंती समारोह के तहत सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में न्यायमूर्ति अशोक कुमार के प्रतिनिधि को सम्मान दिया गया।
13 of 21
prayagraj news : अमर उजाला के रजत जयंती समारोह के तहत सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में ओलंपियन सुजीत कुमार के प्रतिनिधि को सम्मान दिया गया।
- फोटो : prayagraj
अमर उजाला के रजत जयंती समारोह के तहत सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में ओलंपियन सुजीत कुमार के प्रतिनिधि को सम्मान दिया गया।
14 of 21
prayagraj news : अमर उजाला के रजत जयंती समारोह के तहत सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में अन्तरार्ष्टीय हाकी खिलाड़ी दानिश मुज्तबा के प्रतिनिधि को सम्मान दिया गया।
- फोटो : prayagraj
अमर उजाला के रजत जयंती समारोह के तहत सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में अन्तरार्ष्टीय हाकी खिलाड़ी दानिश मुज्तबा के प्रतिनिधि को सम्मान दिया गया।
15 of 21
prayagraj news : अमर उजाला के रजत जयंती समारोह के तहत सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में अन्तरार्ष्टीय क्रिकेट खिलाड़ी मो. कैफ के प्रतिनिधि को सम्मान दिया गया।
- फोटो : prayagraj
अमर उजाला के रजत जयंती समारोह के तहत सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में अन्तरार्ष्टीय क्रिकेट खिलाड़ी मो. कैफ के प्रतिनिधि को सम्मान दिया गया।
16 of 21
prayagraj news : अमर उजाला के रजत जयंती समारोह के तहत सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में इंजीनियरिंग के शोधार्थी पीयूष श्रीवास्वत के प्रतिनिधि को सम्मान दिया गया।
- फोटो : prayagraj
अमर उजाला के रजत जयंती समारोह के तहत सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में इंजीनियरिंग के शोधार्थी पीयूष श्रीवास्वत के प्रतिनिधि को सम्मान दिया गया।
17 of 21
prayagraj news : अमर उजाला के रजत जयंती समारोह के तहत सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में बोलते मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. एसपी सिंह।
- फोटो : prayagraj
अमर उजाला के रजत जयंती समारोह के तहत सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में बोलते मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. एसपी सिंह।
18 of 21
prayagraj news : अमर उजाला के रजत जयंती समारोह के तहत सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में बोलतीं महापौर अभिलाषा गुप्ता।
- फोटो : prayagraj
अमर उजाला के रजत जयंती समारोह के तहत सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में बोलतीं महापौर अभिलाषा गुप्ता।
19 of 21
prayagraj news : अमर उजाला के रजत जयंती समारोह के तहत सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्टजन।
- फोटो : prayagraj
अमर उजाला के रजत जयंती समारोह के तहत सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्टजन।
20 of 21
prayagraj news : अमर उजाला के रजत जयंती समारोह के तहत सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्टजन।
- फोटो : prayagraj
prayagraj news : अमर उजाला के रजत जयंती समारोह के तहत सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्टजन।
prayagraj news : अमर उजाला के रजत जयंती समारोह के तहत सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम का दीप जलाकर उद्घाटन करते पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी और महापौर अभिलाषा गुप्ता।
- फोटो : prayagraj
अमर उजाला के रजत जयंती समारोह के तहत सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम का दीप जलाकर उद्घाटन करते पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी और महापौर अभिलाषा गुप्ता।