प्रयागराज के धूमनगंज में जिस आतिश उर्फ आशीष केशरवानी ने अपने नाजायज रिश्ते के लिए परिवार के 4 लोगों की बलि चढ़ा दी, उसके मन में अपने के मरने के बाद भी उनके लिए कोई दर्द नहीं था लेकिन इतना सब होने के बाद भी उसका उसका अपनी प्रेमिका के प्रति लगाव कायम रहा।
विज्ञापन
2 of 5
murder in prayagraj
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में पुलिस अफसरों से वह लगातार या कहता रहा कि इस पूरी साजिश में उसकी प्रेमिका का कोई वास्ता नहीं है और वह पूरी तरह निर्दोष है। शक गहराने के बाद पुलिस ने आशीष को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसे थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की गई।
विज्ञापन
3 of 5
Prayagraj family murder case
- फोटो : अमर उजाला
कुछ देर बाद तक वह इधर-उधर की बातें करता रहा लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ हुई तो उसने सच्चाई उगल दी साजिश की परत दर परत कहानी उसने एक-एक करके बयां कर दी। हालांकि सूत्रों के मुताबिक इस दौरान वह बार-बार यह बात दोहराता रहा कि इस पूरी साजिश से उसकी प्रेमिका का कोई लेना देना नहीं है।
4 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
वह पुलिस अफसरों से गुजारिश भी करता रहा कि उसे किसी भी तरह से परेशान न किया जाए उसका कहना था कि वह अपनी प्रेमिका को बहुत चाहता है लेकिन घरवाले उसके रिश्ते के लिए किसी भी तरह से राजी नहीं थे। मां-बाप विरोध तो करते ही थे, वह पत्नी को माध्यम बनाकर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की भी तैयारी में थे उसने यह भी बताया कि वह उसके पैसे खर्च करने पर भी यह कहते हुए एतराज करते थे कि बहन की शादी के लिए जोड़ कर रखे गए पैसे वह बर्बाद कर रहा है।
किसका क्यों कराया कत्ल
पूछताछ के दौरान आतिश में घर के प्रत्येक सदस्य को मारने की अलग-अलग वजहें बताई। कहा कि पिता उसके रिश्ते के खिलाफ तो थे ही उसे पैसे देने भी बंद कर दिए थे। मां हमेशा पिता की बातों का समर्थन करती थी। माता-पिता के साथ बहन उसके प्यार के खिलाफ तो थी, उसने प्रेमिका के साथ उसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। पत्नी को मारने की वजह पूछने पर बताया कि वह बात-बात पर ना सिर्फ उससे झगड़ती थी बल्कि जलील भी करती थी। कई बार समझाने के बाद भी उसने अपना रवैया नहीं बदला, कई बार वह दुकान पर आकर ही उसके ऊपर चिल्लाने लगती थी।