आनंद गिरि को लेकर उत्तराखंड गई सीबीआई उसके लैपटॉप को भी बरामद करने का प्रयास करेगी, जिसमें कहा जा रहा है कि नरेंद्र गिरि मौत मामले से संबंधित कई राज मौजूद हैं और उसमें ब्लैकमेल से संबंधित कथित आडियो और वीडियो है।
विज्ञापन
1 of 7
Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि और योग गुरु आनंद गिरि। फाइल फोटो
- फोटो : प्रयागराज
महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध हाल में मौत मामले में सीबीआई की ओर से कस्टडी रिमांड पर लिए गए तीनों आरोपियों से पूछताछ बुधवार को भी जारी रही। सीबीआई की टीम दोपहर तक मुख्य आरोपी आनंद गिरि से पूछताछ करती रही। इस दौरान उसके मोबाइल की भी जांच पड़ताल की गई। फिलहाल डाटा रिकवरी नहीं हो सकी और दोपहर बाद सीबीआई की एक टीम आनंद गिरि को लेकर हरिद्वार के लिए रवाना हो गई। माना जा रहा है कि टीम अब आनंद गिरि के लैपटॉप की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
2 of 7
Prayagraj News : योग गुरु आनंद गिरि और महंत नरेंद्र गिरि। फाइल फोटो
- फोटो : प्रयागराज
उधर आद्या व उसके बेटे संदीप तिवारी से पुलिस लाइन में ही पूछताछ चलती रही। मंगलवार देर रात तक चली पूछताछ के बाद बुधवार सुबह एक बार फिर सीबीआई ने आनंद गिरि, आद्या तिवारी व संदीप तिवारी से पूछताछ शुरू की। दो टीमों ने अलग-अलग कमरों में बैठाकर तीनों से सवाल पूछे।
विज्ञापन
3 of 7
Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले की जांच करने मठ बाघंबरी गद्दी पहुंची सीबीआई की टीम।
- फोटो : प्रयागराज
सीबीआई के चार सदस्यों ने आनंद गिरि से एक साथ पूछताछ की। करीब तीन घंटे तक लगातार उससे सवाल पूछे जाते रहे। करीब 1.30 बजे पूछताछ करने वाली टीम के सदस्य आनंद गिरि को कमरे में ही छोड़कर बाहर निकल गए। इसके बाद करीब ढाई बजे वह फिर कमरे में पहुंचे और इसकेबाद आनंद गिरि को लेकर हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।
4 of 7
Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले की जांच करने मठ बाघंबरी गद्दी पहुंची सीबीआई की टीम।
- फोटो : प्रयागराज
लैपटॉप से खुलेंगे अहम राज
सूत्रों का कहना है कि आनंद गिरि से कस्टडी रिमांड के दूसरे दिन हुई पूछताछ उस कथित तस्वीर/वीडियो के इर्द-गिर्द सिमटी रही, जिसका जिक्र महंत नरेंद्र गिरि के कमरे से मिले उनके कथित सुसाइड नोट में किया गया था। इस दौरान उसके मोबाइल की भी गहनता से जांच पड़ताल हुई। फिलहाल उसमें महंत की मौत के मामले से संबंधित किसी तरह का वीडियो नहीं मिल सका।
विज्ञापन
टीम में शामिल एक्सपर्ट घंटों पड़ताल में जुटे रहे लेकिन फोन का डाटा रिकवर नहीं हो सका। जिसके बाद ही टीम आनंद गिरि को लेकर हरिद्वार के लिए रवाना हो गई। मोबाइल से डाटा रिकवरी नहीं होने के बाद अब सीबीआई की नजर आनंद गिरि के लैपटॉप पर है जिसकी तलाश में फिलहाल सीबीआई जुटी हुई है। माना जा रहा है कि आनंद गिरि के लैपटॉप से कुछ अहम जानकारियां जांच टीम को मिल सकती हैं।
आनंद ने फिर नकारी वीडियो/तस्वीर की बात
सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के दौरान बुधवार को भी आनंद गिरि कथित वीडियो या तस्वीर की बात से इंकार करता रहा। उसका कहना था कि उसके पास न ही कोई वीडियो है और न ही उसने कोई तस्वीर बनाई। उसका कहना था कि कथित सुसाइड नोट की जांच में साफ हो जाएगा कि यह महंत नरेंद्र गिरि ने नहीं लिखा। मोबाइल की जांच के बाद जब सीबीआई की टीम ने उससे उसके लैपटॉप के बारे में पूछा तो आनंद गिरि ने बताया कि उसका लैपटॉप हरिद्वार के श्यामपुर कांगड़ी स्थित उसके आश्रम में है।
Prayagraj News : सीबीआई टीम ने मठ बाघंबरी गद्दी में पहुंचकर छानबीन की।
- फोटो : प्रयागराज
जिसके बाद सीबीआई टीम उसे लेकर हरिद्वार के लिए रवाना हो गई। माना जा रहा है कि सीबीआई न सिर्फ आनंद गिरि के लैपटॉप को खंगालेगी बल्कि उसके कई करीबियों से भी पूछताछ कर सकती है। टीम आश्रम में लगे कैमरों की फुटेज के जरिए यह भी पता लगाएगी कि घटना वाले दिन या एक दो दिन पहले आश्रम में आनंद गिरि से मिलने कौन-कौन कितनी बार आया।