फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: कोरोना को मात देने वाले बढ़े, 196 हुए ठीक, 238 नए मामले सामने आए

Mon, 24 Aug 2020 12:35 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच महामारी को मात देने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। रविवार को कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 51 लोगों को छुट्टी दे दी गई, जबकि 145 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो गया। जिले में शनिवार के 276 संक्रमितों के मुकाबले 238 ही नए मरीज मिले, जबकि चार लोगों की मौत हुई। 
विज्ञापन

2 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई ने बताया कि रविवार को 238 नए मरीजों के मिलने के बाद जनपद में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या सात हजार पार कर 7217 पर पहुंच गई है। इसमें 1811 एक्टिव केस हैं और 1421 लोग होम आइसोलेशन में हैं। रविवार को 51 संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज किए गए मरीजों की संख्या 2946 पहुंच गई, जबकि 2340 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो गया।
विज्ञापन

3 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
रविवार को 1909 संदिग्ध लोगों का स्वाब सैंपल लिया गया और 3113 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। कोटवा-बनी से पांच, कालिंदीपुरम से 13, रेलवे चिकित्सालय से पांच, यूनानी से चार, बेली से 11, एसआरएन से 13 लोगों को छुट्टी दी गई, जबकि एसआरएन में 152, कोटवां-बनी में 41, रेलवे अस्पताल में 41, कालिंदीपुरम में 65, यूनानी में 38, दो निजी अस्पतालों में 44 और बेली में 81 मरीज भर्ती हैं।

4 of 5
prayagraj - फोटो : prayagraj

पुराने शहर में कराया जाएगा सीरो सर्वे

कोरोना के सबसे अधिक मामले पुराने शहर में मिलने के कारण सीरो सर्वे करने की योजना इन्हीं इलाकों में बनाई गई है। जिले में सीरो सर्वे अभियान 26 अगस्त से शुरू होगा, जोकि पांच दिनों तक चलेगा। इसमें कोविड-19 के खिलाफ एंटीबॉडी टेस्ट किया जाएगा। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि शहर में कोरोना के ज्यादातर मरीज खुल्दाबाद, कीडगंज, मुट्टीगंज, रानीमंडी, मालवीयनगर,  दारागंज, अल्लापुर, नयापुरवा, अतरसुइया, करेली, करेलाबाग, राजापुर, कटरा,  राजरूपपुर, चकिया, धूमनगंज, साउथ मलाका, सिविल लाइंस, जार्जटाउन, झूंसी, नैनी आदि इलाकों में मिल रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में हंडिया, शंकरगढ़, जसरा, कोरांव, फूलपुर मुख्य इलाके हैं, जहां कोरोना के सबसे अधिक मरीज मिले हैं। इन्हीं इलाकों में पांच दिनों तक सीरो सर्वे किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj

समाज कल्याण विभाग का कर्मचारी संक्रमित, दो दिन बंद रहेगा कार्यालय

जिला समाज कल्याण कार्यालय का एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया है। शनिवार को वह कर्मचारी जब कार्यालय आया तो उसे हल्का बुखार था। इस वजह से समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने उसे कोरोना टेस्ट करवाने की सलाह दी। उसने जांच करवाई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके पटल पर कम करने वाले एक अन्य कर्मचारी को आइसोलेट कर दिया गया है। इस बीच तय हुआ कि सोमवार एवं मंगलवार को विभाग बंद रहेगा। ताकि वहां सैनिटाइजेशन आदि की कार्रवाई हो सके। अभियान में 10 टीमें लगेंगी, जो इलाकों में पहुंचकर लोगों को एंटीबॉडी टेस्ट करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें