जिले में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। सोमवार को नौ नए मामले सामने आए हैं। इससे जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 162 हो गई है। इसमें तीन मामले शहर के, दो झूंसी के, तीन फूलपुर के और एक नवाबगंज का है। चैथम लाइन में रह रहा सिपाही संक्रमित पाया गया है, उसके सोर्स का पता नहीं चला है। कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि इसमें तीन लोग कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने से होम क्वारंटीन थे, जबकि तीन कालिंदीपुरम में और तीन बाहर से आए हुए लोग हैं।