फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: जिला महामारी विशेषज्ञ, डाटा मैनेजर, दवा विक्रेता संघ अध्यक्ष की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Thu, 25 Jun 2020 12:22 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज

सार

  1. कुल संख्या - 226
  2. नए मरीज  - 3
  3. एक्टिव केस  54
  4. घर गए    - 161
  5. हॉटस्पॉट    - 117
  6. मौत      - 9
विज्ञापन
1 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj
कोरोना ने बुधवार को सीएमओ कार्यालय को भी अपनी जद में ले लिया है। जिला महामारी विशेषज्ञ, कोरोना डाटा मैनेजर के साथ दवा के थोक विक्रेता संघ के अध्यक्ष समेत बुधवार को चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें से करेली के बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों पॉजिटिव आए लोगों के परिवार के साथ संपर्क में आए लोगों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

2 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj
जिला महामारी विशेषज्ञ के परिजनों की जांच हो चुकी हैै। सबकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। लेकिन महामारी विशेषज्ञ लगातार सीएमओ कार्यालय, कालिंदीपुरम और मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग में रिपोर्ट लेने जा रहे थे। इससे इन तीनों स्थानों पर काम करने वाले कोरोना के नोडल ऑफिसर, सीएमओ और तमाम अफसरों पर संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। सभी की सूची बनाई जा रही है। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की है। कहा कि सभी एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj
41 वर्षीय महामारी विशेषज्ञ और डाटा मैनेजर की तबीयत चार-पांच दिनों से खराब है। दोनों को बुखार आ रहा था। दो दिन पहले दोनों का नमूना जांच के लिए भेजा गया था। आज दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। महामारी विशेषज्ञ दारागंज मेें जबकि डाटा मैनेजर फाफामउ के गद्दोपुर में रहते हैं। दोनों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की सूची तैयार की जा रही है।

4 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj
उधर, केमिस्ट ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष की लीडर रोड स्थित दवा की थोक दुकान हैं। वे दुकान पर लगातार बैठते रहे हैं। उनके संपर्क में भी बहुत से दवा कारोबारी और दूसरे लोग संपर्क में आए हैं। तीन दिन पहले उनकी तबीयत खराब हुई तो शहर के एक टीबी एवं चेस्ट रोग विशेषज्ञ को दिखाने गए थे। एसआरएल लैब ने आज जांच कर कोरोना की पुष्टि कर दी। दारागंज का नागवासुकी का एरिया, गद्दोपुर और दरभंगा कॉलोनी का एरिया हॉटस्पॉट हो गया है। अब यहां कंटेनमेंट एक्टिविटी कराई जाएगी। 
विज्ञापन

5 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj

इविवि के वीसी समेत 24 की जांच रिपोर्ट निगेटिव

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति समेत 24 लोगों की कोरोना की जांच की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके साथ ही एचओडी और लाइब्रेरियन के परिवार के तीन-तीन लोगों में भी कोरोना के संक्रमण नहीं मिले हैं। केवल रजिस्ट्रार की रिपोर्ट आनी बाकी है। रिपोर्ट आने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन के अफसरों ने राहत की सांस ली है। इविवि में पांच दिन पहले साइंस फैकल्टी के एक एचओडी और एक लाइब्रेरियन के पॉजिटिव आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
prayagraj news - फोटो : prayagraj
इसके बाद उनके परिवार और विवि के कुलपति सहित 25 अधिकारियों और कर्मचारियों के नमूने 22 जून को लिए गए थे। इसमें रजिस्ट्रार, परीक्षा नियंत्रक, डीएसडब्ल्यू, वित्त अधिकारी सहित दो दर्जन शिक्षक कर्मचारी भी शामिल हैं। बुधवार तक सभी की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि केवल रजिस्ट्रार की रिपोर्ट आना बाकी है। 

सात की छुट्टी, छह संदिग्ध भर्ती, लिए गए नमूने

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राहत वाली खबरें भी लगातार आ रही हैं। बुधवार को सात मरीजों की छुट्टी की गई, जबकि छह संदिग्धों को भर्ती किया गया। एसआरएन में ओपीडी में आने वाले 325 लोगों में से छह संदिग्ध मिलने पर भर्ती किए गए हैं। सीएमओ की रिपोर्ट के मुताबिक 301 लोगों के नमूने लिए गए हैं, जबकि 698 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें