फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः शहर में घूम रहे कोरोना पॉजिटिव, अनलॉक में आवाजाही में छूट के चलते तेजी से बढ़ रहे मरीज

Tue, 16 Jun 2020 12:45 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 7
prayagraj news - फोटो : prayagraj
अनलॉक-1 में आवाजाही की छूट मिलने के बाद कोरोना का दायरा और बढ़ने का खतरा उत्पन्न हो गया है। एक पखवाड़े के भीतर संक्रमण के आधा दर्जन से अधिक ऐसे केस सामने आए हैं, जिनके सोर्स का पता अभी तक नहीं चल सका है। शहर में बेरोकटोक घूम रहे लोगों में कौन व्यक्ति संक्रमित है और कौन नहीं, इसका पता लगाना मुश्किल है। ऐसे हालात में आप जब भी घर से बाहर निकलें तो मॉस्क लगाने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखें।
विज्ञापन

2 of 7
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विगत 14 जून को टैगोर टाउन स्थित निजी अस्पताल में आंत की सर्ज के लिए भर्ती एक आठ माह के बच्चे में कोरोना के लक्षण पाए गए थे, जबकि उसके माता-पिता अथवा परिवार का कोई भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं है। चिकित्सक बच्चे के संक्रमित होने को लेकर हैरान हैं। सल्लाहपुर इलाके का यह पहला केस भी है। हालांकि बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसकी मां और परिवार वालों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

3 of 7
prayagraj news - फोटो : prayagraj
इसके दो दिन पहले अशोक नगर की पत्रकार कॉलोनी में पॉजिटिव आए 39 वर्ष के युवक के सोर्स का भी पता नहीं चला है। युवक बाहर सब्जी लेने के लिए निकलता था। इसके पहले डफरिन अस्पताल की वार्ड आया, डफरिन अस्पताल की नर्स, नखासकोहना स्थित मयंक नर्सिग होम के संचालक, करेली की 55 वर्षीय महिला, चोरी के आरोप में जेल में बंद करेली का युवक के सोर्स का पता स्वास्थ्य विभाग नहीं लगा है। 

4 of 7
prayagraj news - फोटो : prayagraj
इसी प्रकार लूकरगंज के इंजीनियर भी कैसे संक्रमित हुए, यह भी आज तक पहली बना हुआ है। जबकि इंजीनियर के परिवार के साथ उनके घर में खाना बनाने वाली नौकरानी और उसकी बेटी भी संक्रमित होने के बाद ठीक होकर घर चली गईं, लेकिन सोर्स की तलाश होती रही।

अनलॉक होने से कोरोना वायरस का संवाहक कौन और कहां है, यह किसी को पता नहीं है। अधिकतर मामलों में इसके लक्षण भी नहीं नजर आते हैं। ऐसे में किसको कोरोना है और किसको नहीं है, यह बिना जांच के पता नहीं चल सकेगा। 
विज्ञापन

5 of 7
prayagraj news - फोटो : prayagraj
कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय का भी यही मानना है। उनका कहना है कि कोरोना के कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिनके सोर्स का पता अभी तक नहीं चला है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार संक्रमितों की तलाश की जा रही है। इसलिए बड़े पैमाने पर शहर और ग्रामीण इलाकों में लोगों के स्वाब सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
prayagraj news - फोटो : prayagraj
जांच कराई जा रही है। शासन ने मेडिकल कॉलेज की जांच करने की क्षमता भी बढ़ा दी है। पूरी कोशिश की जा रही है कि संक्रमण का सामुदायिक प्रसार न हो सके। हालांकि शहर का पुराना इलाका सामुदायिक प्रसार के कगार पर खड़ा है। लोगों के सहयोग की विशेष जरूरत है। बिना सामूहिक प्रयास के इसे हराने में कई अड़चनें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
prayagraj news - फोटो : prayagraj
शहर में भारी भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता नहीं दिख रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें