फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona News: तेजी से बढ़ रहा संक्रमण, छठे स्थान पर पहुंचा प्रयागराज, अफसरों का दावा-हालात बेकाबू नहीं

Sat, 01 Aug 2020 12:17 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसी का असर है कि संक्रमण के मामले में प्रयागराज प्रदेश में छठे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि कुछ दिनों पर जिला सातवें स्थान पर था। तेजी से बढ़ते मामलों से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अफसर चिंतित जरूर हैं, लेकिन उनका दावा है कि हालात बेकाबू नहीं हैं। स्थिति नियंत्रण में है। जिले में संक्रमितों की ट्रेसिंग और जांच ज्यादा होने से मामले बढ़े हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय भी यह मान रहे हैं जिले में कोरोना के सामुदायिक प्रसार के संकेत हैं। हालांकि, वह स्थिति को नियंत्रण में बता रहे हैं। उनका कहना है कि ट्रेसिंग ज्यादा सघन होने और ज्यादा संख्या में जांच होने से संक्रमित मामले डायग्नोस होने लगे हैं। इसकी वजह से संक्रमित मामले पहले के मुकाबले अधिक मिल रहे हैं। एंटीजन टेस्ट शुरू होने से जांच और आसान हो गई है। आधे घंटे में रिपोर्ट भी मिल रही है, जिससे संक्रमितों को भर्ती कराकर समय पर उपचार शुरू कर दिया जा रहा है। इससे लोगों के ठीक होने की रफ्तार भी बढ़ती जा रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
वहीं जानकारों का कहना है कि जिले में जिस तरह से संख्या बढ़ रही है, उससे संक्रमण का दायरा फिलहाल कम नहीं होने जा रहा। शहर से लेकर गांवों तक रोजाना दो सौ से अधिक नए मामले सामने आने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 20 जुलाई को नए संक्रमित 55 मिले थे और नौ ही दिन में यह आंकड़ा चार गुना बढ़ा। इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. राधा रानी घोष कहती हैं कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने तो सामुदायिक प्रसार की बात कही ही है। जिले में रोजाना आने वाले 50 फीसदी मामलों में भी सोर्स का पता अफसरों को नहीं चलता, जबकि 50 फीसदी मामले संपर्क वाले ही हैं। 

4 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj

नियमों का पालन नहीं कर रहे अधिकतर लोग 

संक्रमण फैलने की सबसे बड़ी वजह शहर के बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाके में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करना बताया जा रहा है। इसके अलावा लोग मास्क का भी प्रयोग नहीं कर रहे हैं। अस्पताल, बैंक, पुलिस विभाग जैसे सार्वजनिक कामकाज में लगेे कर्मचारियों के लगातार संक्रमित होने से भी संक्रमण बढ़ रहा है। बहुत लोग संक्रमित होने के बावजूद जांच कराने से बच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj

प्रदेश में रैंकिंग 

संक्रमण के मामले में पहले नंबर पर लखनऊ है। वहीं दूसरे पर गौतमबुद्धनगर, तीसरे पर कानपुर नगर, चौथे पर गाजियाबाद, पांचवें पर वाराणसी और छठे स्थान पर प्रयागराज है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें