फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में अब दरियाबाद भी हॉटस्पॉट, जिले में संख्या बढ़कर हुई 14

Tue, 05 May 2020 11:00 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
कोरोना के पांच नए मरीजों का मामला सामने आने से जिले में हॉटस्पॉट की संख्या बढ़ गई है। शहर में जहां दरियाबाद का इलाका इसमें शामिल हुआ है वहीं, गंगापार में नवाबगंज थाने के साथ कौड़िहार ब्लॉक के दो गांव भी शामिल हो गए हैं। इससे जिले में हॉटस्पॉट की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। 

कौड़िहार में दो मरीजों की रिपोर्ट सामने आने के बाद एसडीएम और कौड़िहार सामुदायिक स्वास्थ्य के अधीक्षक की अगुवाई में दोनों गांव सील कर दिए गए। साथ ही यहां पर आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। नवाबगंज में क्वारंटीन सेंटर्स होने के नाते इसे हॉटस्पॉट की सूची में शामिल कर लिया गया है। अब यहां भी स्क्रीनिंग और स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। जबकि शहर में दरियाबाद को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
लूकरगंज के इंजीनियर की सास इसी इलाके में रहती हैं। जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को वहां स्वास्थ्य अभियान भी चलाया गया। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई के मुताबिक मंगलवार को 37 टीमों के जरिये 1838 घरों के 8048 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।

लूकरगंज में 49 टीमों ने 2420 घरों में 9644 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसी क्रम में दरियाबाद में 287 और लूकरगंज मेें 313 घरों का सैनिटाइजेशन कराया गया। उधर, सैदाबाद में 215 घरों का सैनिटाइजेशन हुआ। इसके अलावा आशा कार्यकर्ताओं एवं फील्डवर्कर द्वारा 66899 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। 
विज्ञापन

3 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
जिले में इसके पहले जिले में हॉटस्पॉट की संख्या 10 थी। इसमें करेली, शागंज, नखासकोहना, लूकरगंज, शंकरघाट, कोरांव का कपारी गांव, शंकरगढ, बरौत, सैदाबाद, कौंधियारा,  शामिल है। जबकि नए में शहर का दरियाबाद और कौहड़ार ब्लॉक का फतेहपुर कायस्थस्थान, शिवपुर और नवाबगंज थाना का एरिया को शामिल किए गए हैं। सीएमओ मेजर डॉ0 जीएस बाजपेई के मुताबिक जो इलाके पहले से हॉटस्पॉट हैं। वहां स्क्रीनिंग के साथ-साथ स्वास्थ्य परीक्षण कराया ही जा रहा है। 

4 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj

इंजीनियर परिवार में अब पांच लोग हुए कोरोना पॉजिटिव, बढ़ सकती है संख्या

प्रयागराज। लूकरगंज निवासी इंजीनियर के परिवार में कोरोना के मरीजों की संख्या अब पांच हो गई है। इससे शहर में कुछ और लोगों में संकमण की आशंका बनी हुई है। हालांकि इंजीनियर के पॉजिटिव आने के बाद उनके परिवार सहित 19 रिश्तेदारों को कालिंदीपुरम स्थित इंस्टीट्यूशन क्वारंटीन सेंटर पर रखा गया था।  पॉजिटिव आने के पहले इंजीनियर और उनके परिवार के सदस्य शहर में जरूरतमंदों को खाने-पीने की सामग्री बांट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
स्वास्थ्य विभाग अभी तक इंजीनियर के कोरोना पॉजिटिव होने के सोर्स का भी पता नहीं लगा सका है। इससे खतरे की आशंका ज्यादा जताई जा रही है। हालांकि पहली बार जांच में इंजीनियर की पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उनके बेटे, दो रिश्तेदारों और एक परिवारिक दोस्त की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। दो दिनों बाद परिवार के अन्य लोगों की जांच कराई गई तो तीन और पॉजिटिव आए हैं। इससे शहर के लोगों के मन में भी समा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें