होली के ठीक एक दिन पहले प्रयागराज के तमाम स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनें ठसाठस रहीं। दिल्ली रूट की ट्रेनों में भीड़ कुछ ज्यादा ही आई। प्रयागराज एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस, नई दिल्ली-मंडुवाडीह एक्सप्रेस आदि ट्रेनों के स्लीपर कोच में ढेरों यात्री ऐसे रहे जिनके टिकट कंफर्म नहीं थे। मजबूरी में यह यात्री स्लीपर, थर्ड एसी कोच की फर्श पर बैठकर प्रयागराज तक आए। उधर, रोडवेज की बसों में भी यात्रियों की भीड़ खूब गई। हालांकि शाम होते-होते सिविल लाइंस बस स्टेशन पर भीड़ छंट गई।