एयर शो के पहले अभ्यास करते लड़ाकू विमान के पॉयलट।
- फोटो : अमर उजाला
तिरंगा वाले पैराशूट से वायु सैनिकों ने किले के सामने लगाई छलांग
संगम पर बृहस्पतिवार को पैरा जंपिंग भी आकर्षण का केंद्र बनी रही। अरैल की तरफ से लड़ाकू जहाज की मदद से नौ पैराशूट एक साथ किले के ऊपर मंडराते नजर आने लगे। इस दौरान तिरंगे के अलावा नीले, सफेद, पीले रंग के पैराशूट आकर्षण का केंद्र बने रहे। दो और तीन के समूहों में जवानों ने किले के सामने छलांग लगाई तो वंदे मातरम और भारत माता की जय... के नारे गूंजने लगे।