फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: लॉकडाउन से भी ज्यादा रही सख्ती, कंट्रोल रूम से रखी गई निगरानी, देखें तस्वीरें

Sat, 11 Jul 2020 09:50 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 10
prayagraj news - फोटो : prayagraj
शनिवार से लागू प्रतिबंध के दौरान लॉकडाउन से भी अधिक सख्ती रही। यहां तक कि कुछ मोहल्लों को छोड़ दें तो ज्यादातर जगहों पर राशन और जनरल मर्चेंट की दुकानें भी बंद रहीं। ये दुकानें रविवार को भी बंद रहेंगी। अफसरों के अनुसार दवा के अलावा ब्रेड, दूध जैसी वस्तुएं ही मिलेंगी।
विज्ञापन

2 of 10
prayagraj news - फोटो : prayagraj
शासन की ओर से शुक्रवार रात से लागू प्रतिबंध के दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य गतिविधियों को ठप रखने का आदेश दिया गया है। गाइडलाइन में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पूर्व की तरह बहाल रखने का निर्देश दिया गया है। ऐसे में राशन की दुकानें खोले जाने की उम्मीद थी।
विज्ञापन

3 of 10
prayagraj news - फोटो : prayagraj
कटरा समेत अन्य प्रमुख बाजारों में सुबह के समय कई दुकानें खुलीं भी लेकिन निरीक्षण पर निकले अफसरों और पुलिस ने उन्हें बंद करा दिया। इससे दुकानदारों में काफी नाराजगी रही।

4 of 10
prayagraj news - फोटो : prayagraj
हालांकि जगराम चौराहा, मम्फोर्डगंज जैसे बाजार में राशन और जनरल मर्चेंट की दुकानें खुली रहीं। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी का कहना है कि दो दिन का प्रतिबंध है। ऐसे में दूध, दवा जैसी अति आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता रहेगी।
विज्ञापन

5 of 10
prayagraj news - फोटो : prayagraj
अन्य दुकानें रविवार को भी बंद रहेंगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि घरों में ही रहें। बहुत जरूरी हो तभी बाहर निकलें। उन्होंने बताया कि गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले कई लोगों का चालान किया गया है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

6 of 10
prayagraj news - फोटो : prayagraj
प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराने के लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह से लगा रहा। हर जगह कंट्रोल रूम की मदद से नजर रखी गई। एडीएम सिटी अशोक कुमार कनौजिया ने बताया कि प्रशासनिक और पुलिस के अफसरों की थानेवार संयुक्त टीम बनाई गई है। शहरी क्षेत्र में सिटी मजिस्ट्रेट और सभी चार एसीएम तथा ग्रामीण क्षेत्रों में एसडीएम के नेतृत्व में टीम अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करती रही।
विज्ञापन

7 of 10
prayagraj news - फोटो : prayagraj

फोन पर दी जाएगी कोविड-19 जांच रिपोर्ट की जानकारी

कोविड-19 की जांच रिपोर्ट की जानकारी अब फोन पर दी जाएगी। लोगों को केंद्र पर जाने की जरूरत नहीं होगी। अब अधिक संख्या में जांच कराए जा रहे हैं। ऐसे में रिपोर्ट के लिए भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है।

8 of 10
prayagraj news - फोटो : prayagraj
जांच कराने वालों को फोन पर रिपोर्ट की बाबत सूचित कर दिया जाएगा। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक में इसके लिए व्यवस्था करने का निर्देश दिया। हालांकि, जरूरत पर रिपोर्ट भी दी जाएगी लेकिन इसका कारण बताना होगा। इसके लिए निर्धारित फार्म भी भरना होगा।

9 of 10
roadways - फोटो : अमर उजाला।

रेल यात्रियों के लिए चली रोडवेज की 32 बसें 

प्रदेश सरकार द्वारा की गई बंदी की वजह से शहर में ई रिक्शा, टेंपो आदि का संचालन भले ही बंद रहा हो लेकिन ट्रेनों से आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने जंक्शन के बाहर बसों का इंतजाम जरूर कर दिया। प्रयागराज जंक्शन आई तमाम ट्रेनों के यात्रियों की सहूलियत के लिए रोडेवज द्वारा दिन भर में 32 बसों का संचालन किया गया। इसके अलावा 24 सिटी बसें भी चलाई गई।
विज्ञापन

10 of 10
UP roadways - फोटो : अमर उजाला
सुबह सर्वाधिक भीड़ प्रयागराज एक्सप्रेस के आगमन के दौरान आई। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने बताया कि सुबह छह बजे ही दो दर्जन से ज्यादा बसें रेलवे स्टेशन भेज दी गई थी। इस दौरान ऐसे यात्री जो ट्रेनों से आए और उन्हें शहर से बाहर जाना था, उनके लिए दिन भर में 32 बसों का संचालन किया गया।

इसी तरह शहर के तमाम मोहल्लों के लिए 24 सिटी बसें चलाई गई। उन्होंने बताया कि रविवार को भी यही व्यवस्था लागू रहेगी। इस बीच एक ट्रेन से आए  चित्रकूट जाने वाले कुछ लोग जीरोरोड बस स्टेशन पहुंच गए। उनकी गुजारिश पर क्षेत्रीय प्रबंधक ने एक बस जीरोराड बस स्टेशन भेज दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें