प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फरवरी में आ सकते हैं। वह वृद्धजनों और दिव्यांगों को उपकरण बांटेंगे। इस मौके पर 26127 लाभार्थियों को उपकरण बांटे जाने की तैयारी है, जो विश्व रिकार्ड होगा। समारोह परेड में 29 फरवरी को संभावित है। प्रधानमंत्री की अनुमति के बाद समारोह और तारीख पर मुहर लग जाएगी। वह रेलवे के डीएफसीसीएल के कंट्रोल रूम का भी उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री के साथ राज्यपाल आनंदी बेन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आएंगे। शुक्रवार को डीएम भानु चंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में समारोह तथा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा हुई। इसी के साथ तैयारी भी शुरू कर दी गई है। हालांकि, अफसर अभी इस बारे में कुछ भी नहीं बोल रहे हैं।