कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लॉकडाउन के बीच खेतों में खड़ी गेहूं की फसल की कटाई और मड़ाई फंस गई है। आंधी और ओलावृष्टि से सरसो व अन्य तिलहनी, दलहनी फसलों की बर्बादी का सामना कर चुके किसानों की नींद अब अब गेहूं की फसल को लेकर उड़ गई है।
वजह, लॉकडाउन के बीच पड़ोसी राज्यों की सीमाएं सील होने से मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के अलावा मिर्जापुर, सोनभद्र से भी मजदूर नहीं आ पा रहे हैं। उधर, मड़ाई करने वाली रिपर, कंबाइन हार्वेस्टर मशीने भी पंजाब से अभी तक नहीं आ सकी हैं। ऐसे में रबी फसलों को खेतों से निकालकर खलिहान और फिर घरों तक लाना सबसे बड़ी चुनौती बन गई है।