फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र गिरि: सीबीआई ने सेवादारों से पूछा-नगदी में किससे होता था लेनदेन, महंत ने तो नहीं जताई थी पैसों की जरूरत

Sun, 03 Oct 2021 09:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 9
नरेंद्र गिरि मौत मामला - फोटो : अमर उजाला
महंत नरेंद्र गिरि की मौत प्रकरण की जांच में जुटी सीबीआई ने अब उनके और मठ से जुड़े लेनदेन के मामलों पर नजर टिका दी है। शनिवार को सीबीआई अफसरों ने महंत व मठ से जुड़े खातों की डिटेल खंगाली। यह देखा कि घटना से कुछ दिनों पहले तक मठ या महंत के खुद के खातों से किन-किन लोगों से लेनदेन किया गया। इसके साथ ही सीबीआई की टीम ने मठ का बहीखाता खंगालने वाले दो सेवादारों से भी पूछताछ की। घटना के बाद सीबीआई टीम के पहली बार मठ पहुंचने पर ही मठ से जुड़े लेनदेन के मामले भी चर्चा में आए थे। मौके से बरामद सुसाइड नोट में भी दो लोगों से लेनदेन का जिक्र किया गया था। इसके अलावा घटना से पहले मठ में बड़ी रकम आने की भी चर्चा रही। इसी को देखते हुए सीबीआई ने अपनी जांच के दायरे में मठ व महंत से जुड़े लेनदेन के मामलों के बिंदु को भी शामिल कर लिया है। 
 
विज्ञापन

2 of 9
महंत नरेंद्र गिरि। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज
इसी के तहत शनिवार को सीबीआई अफसरों ने मठ व महंत से जुड़े खातों की डिटेल खंगाली। खातों के स्टेटमेंट चेक किए। पता लगाया कि इन खातों से हाल के दिनों में किन लोगों को रकम भेजी गई। रकम भेजी गई तो किस मद में इसे ट्रांसफर किया गया या कि स माध्यम से रकम निकाली गई। टीम की ओर से यह भी जानकारी की गई कि खातों में कहां-कहां से बड़ी रकम आई।
विज्ञापन

3 of 9
महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले की जांच करने मठ बाघंबरी गद्दी पहुंची सीबीआई की टीम। - फोटो : प्रयागराज
सेवादारों से पूछा, नगदी में किससे होता था लेनदेन
दोपहर में मठ का बहीखाता संभालने वाले दो सेवादार भी पुलिस लाइन बुलाए गए। सूत्रों का कहना है कि वहां उनसे मठ के वित्त्तीय मामलों से जुड़े मुद्दों पर जानकारी ली गई। 

 

4 of 9
योग गुरु आनंद गिरि और महंत नरेंद्र गिरि। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज
पूछा गया कि हाल में किन किन मदों में मठ के खाते से बड़ी रकम खर्च की गई। क्या कुछ ऐसे भी लोग थे जिनसे नगद लेनदेन किया जाता रहा हो। महंत की मौत से पहले मठ में बड़ी रकम आने की चर्चा को लेकर भी उनसे सवाल पूछे गए। जिन दो सेवादारों से पूछताछ हुई, यह वही सेवादार बताए जा रहे हैं जिनसे सीबीआई ने मठ में भी करीब एक घंटे तक सवाल पूछे थे।
विज्ञापन

5 of 9
महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले की जांच करने मठ बाघंबरी गद्दी पहुंची सीबीआई की टीम। - फोटो : प्रयागराज
महंत ने तो नहीं जताई थी पैसों की जरूरत
सेवादारों से इस बाबत भी पूछताछ की गई कि हाल के दिनों में महंत ने उनसे कभी पैसों की जरूरत का तो जिक्र नहीं किया। दरअसल महंत की मौत मामले में एफआईआर दर्ज कराने वाले अमर गिरि पवन महाराज ने पुलिस को बयान दिया था कि महंत पिछले कुछ समय से आनंद गिरि से परेशान होने की बात किया करते थे।
विज्ञापन

6 of 9
महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले की जांच करने मठ बाघंबरी गद्दी पहुंची सीबीआई की टीम। - फोटो : प्रयागराज
ऐसे में इस बात का भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कोई व्यक्ति ऐसा तो नहीं था जो इस मामले में मध्यस्थता कर उनसे आर्थिक लाभ लेने की कोशिश कर रहा हो। फिलहाल सेवादारों ने इस बात से साफ इंकार किया है कि महंत ने हाल के दिनों में कभी बड़ी रकम की जरूरत का जिक्र उनसे किया। 
विज्ञापन

7 of 9
मठ बाघंबरी गद्दी। - फोटो : प्रयागराज
विनय से पूछताछ, आद्या-संदीप ने क्यों किया था फोन
महंत नरेंद्र गिरि की मौत के प्रकरण में आरोपियों आनंद गिरि, आद्या तिवारी और संदीप तिवारी के साथ ही शनिवार को कौंधियारा निवासी विनय तिवारी से भी पूछताछ होती रही। उससे पूछा गया कि कि आखिर संदीप व आद्या ने उन्हें क्यों फोन किया था। एक दिन पहले ही उसे पूछताछ के लिए पुलिस लाइन बुलाया गया था।

8 of 9
महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले की जांच करने मठ बाघंबरी गद्दी पहुंची सीबीआई की टीम। - फोटो : प्रयागराज
कौंधियारा के पिपरांव उर्फ कंचन कठौली गांव का रहने वाला विनय महंत की मौत के मामले में गिरफ्तार आद्या के परिवार से जुड़ा है। सूत्रों का कहना है कि जांच में यह बात सामने आई थी कि घटना वाले दिन आद्या व संदीप दोनों ने उससे बात की थी। जिसके बाद सीबीआई अफसरों ने कौंधियारा पुलिस के जरिए उसे पूछताछ के लिए पुलिस लाइन बुलवाया। वहां उससे शनिवार को लगातार दूसरे दिन पूछताछ चलती रही।
विज्ञापन

9 of 9
बाघंबरी गद्दी मठ में छानबीन करने पहुंची सीबीआई टीम। - फोटो : प्रयागराज
सीबीआई की टीम में शामिल अफसरों ने उससे पूछा कि आद्या व संदीप ने घटना वाले दिन उससे फोन पर क्या बात की थी। यह भी पूछा कि आनंद व आद्या ने क्या उससे महंत की मौत से जुडे़ मामले में कोई बात की थी? क्या दोनों ने उसे कभी आनंद गिरि से मिलवाया था? हनुमान मंदिर से उसका आना जाना क्यों था और वहां वह आद्या व आनंद के अलावा किससे मिलता-जुलता था। सूत्रों का कहना है कि शनिवार को संदीप के कीडगंज में रहने वाले एक रिश्तेदार को भी पुलिस लाइन बुलाया गया। उससे भी सीबीआई अफसरों ने लंबी पूछताछ की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें