फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मासूमों का कत्ल कर मां ने दी जान: बच्चों और बहू का खर्च उठाते थे ससुर, बेटे की इस करतूत से सबकुछ हुआ तबाह

Sun, 22 Dec 2024 10:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

प्रतापगढ़ के कोतवाली देहात के भदोही गोविंदपुर में शनिवार की रात नशेड़ी पति की मारपीट से आजिज आकर डेढ़ साल के तीन बच्चों को फंदे पर लटका कर मां ने भी फांसी लगा ली। 
विज्ञापन
1 of 11
suicide in pratapgarh - फोटो : अमर उजाला
प्रतापगढ़ के भदोही में रामबरन के घर तीन बच्चों की किलकारियां सदा के लिए शांत हो गई। बहू भी नहीं रही। शनिवार को घर से केवल रोने-चीखने आवाजें आ रही थीं। वजह उनका बेटा है, जिसकी जिंदगी बनाने में उन्होंने क्या नहीं किया। अच्छी शिक्षा दिलवाने की कोशिश की, लेकिन वह पढ़ नहीं पाया। नशे का आदी हो गया।

सोचा शादी कर दें, अपना परिवार होगा तो सुधर जाएगा। पर दुर्भाग्य ने साथ नहीं छोड़ा। सीआरपीएफ से दरोगा के पद से सेवानिवृत्त रामबरन का इकलौते बेटे संदीप की शादी 10 नवंबर 2022 को अंतू के मवैया टिकई का पुरवा की रहने वाली दुर्गेश्वरी से की थी। 
विज्ञापन

2 of 11
मौके पर पुलिस और भीड़ - फोटो : अमर उजाला
17 अगस्त 2023 को प्राइवेट अस्पताल में दुर्गेश्वरी ने तीन बच्चों को एक साथ जन्म दिया। एक माह तक तीनों बच्चों को आईसीयू में रखना पड़ा था। रामबरन ने बच्चों के इलाज में 20 लाख से अधिक रुपये भी खर्च किए। काफी दिनों तक कोमल मायके में ही रही। दो माह पहले वह मायके से ससुराल आई थी।
विज्ञापन

3 of 11
बच्चों और महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बहू और बच्चों का उठाते थे खर्च 
रामबरन भले ही अपने इकलौते बेटे संदीप की करतूत से टूट चुके थे। अलग रहते थे लेकिन पत्नी सुनीता संग बहू और बच्चों को कोई दिक्कत न हो। इसलिए उनका खर्च उठाते थे। पड़ोसी जया का कहना है कि हर दिन दूध व राशन का प्रबंध हर माह करते थे। बहू व पत्नी को रुपये भी दिया करता था। जिसे संदीप जबरन ले लेता था।

4 of 11
महिला से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
भय से नहीं लिया पेट्रोल पंप
सीआरपीएफ से 2017 में सेवानिवृत्त रामबरन ने पेट्रोल पंप के लिए आवेदन किया था। उन्हें उदयपुर में पेट्रोल पंप का लाइसेंस मिल भी गया था। मगर बेटे संदीप के नशे की प्रवृत्ति देखने के बाद बर्बादी के भय से पेट्रोल पंप नहीं लिया।
 
विज्ञापन

5 of 11
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई बोर्ड से कराई थी पढ़ाई बेच रहा था मोबाइल की लीड
संदीप के पिता ने उसे सीबीएसई बोर्ड से पढ़ाया था। हालांकि, वह 12 वीं तक की पढ़ाई किसी तरह कर सका था। पिता व मां से मिले रुपये दोस्तों पर खर्च कर देता था। पढ़ाई के दौरान उसकी इस कारगुजारी से परिजन परेशान रहते थे। संदीप को सुधारने के लिए पिता ने उसकी शादी की। लेकिन सुधरने के बजाय बिगड़ता ही गया। पिता रामबरन के अनुसार ट्रेन, बस पर मोबाइल की लीड बेचता था। रुपये मिलते ही गांव के कुछ लोगों के साथ बैठकर शराब पीता। मना करने पर मारपीट करने पर आमादा हो जाता था।
विज्ञापन

6 of 11
तीनों मासूम बच्चों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
प्रतापगढ़ में तीन बच्चों को फंदे पर लटका कर खुद भी झूल गई मां
प्रतापगढ़ के कोतवाली देहात के भदोही गोविंदपुर में शनिवार की रात नशेड़ी पति की मारपीट से आजिज आकर डेढ़ साल के तीन बच्चों को फंदे पर लटका कर मां ने भी फांसी लगा ली। एसपी डॉ. अनिल कुमार घटना की तहकीकात करने मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर सास-ससुर को हिरासत ले लिया गया है। पति फरार है।
 
विज्ञापन

7 of 11
दुर्गेश्वरी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आरोपी संदीप की नशाखोरी से पूरा परिवार परेशान था। पिता भदोही गोविंदपुर निवासी रामबरन सीआरपीएफ में दरोगा थे। बेटे की हरकतों की वजह से ही सेवानिवृत्ति के बाद कटरामेदनीगंज में किराए के मकान में रहते हैं। उनकी पत्नी सुनीता के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब सात बजे संदीप नशे में घर पहुंचा। बच्चों को दुलारने के दौरान पत्नी दुर्गेश्वरी उर्फ कोमल (26) से कहासुनी हो गई। इस पर संदीप ने उसे कई थप्पड़ जड़ दिए। सुनीता बीच-बचाव को पहुंचीं तो उनके साथ भी मारपीट की।

8 of 11
भाभी और बच्चों का शव देखती बुआ - फोटो : अमर उजाला
रात 12 बजे तक विवाद व मारपीट होती रही। रात में बहू को बच्चों संग उसके कमरे में भेजने के बाद सुनीता ने संदीप को दूसरे कमरे में बंद कर दिया और खुद बरामदे में सो गईं। शनिवार सुबह करीब सात बजे सुनीता सोकर उठीं। बहू को आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका में दरवाजा पीटने लगीं। धक्का देने पर दरवाजा खुला तो दुर्गेश्वरी, बेटी लक्ष्मी, उजाला और बेटे रौनक के शव फंदे पर लटकते मिले। चीखते हुए भागीं और संदीप को बताया। लेकिन लटकते शव को देखकर वह भाग निकला।
 

9 of 11
घटना के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद।
चार मौत की खबर पर इलाके में सनसनी फैल गई। थानाध्यक्ष अभिषेक सिरोही, सीओ सिटी शिवनारायण, एएसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद एसपी डॉ. अनिल कुमार भी पहुंच गए। मौके पर जानकारी जुटाकर पुलिस रामबरन को लेकर थाने चली गई। मृतका के पिता अंतू के मवैया टिकई का पुरवा निवासी जगदंबा के अनुसार बेटी दुर्गेश्वरी उर्फ कोमल की शादी संदीप से 10 नवंबर 2022 को हुई थी। 

 

10 of 11
प्रतापगढ़। - फोटो : संवाद
बेटी के तीनों बच्चे एक-साथ ही पैदा हुए थे। शादी के बाद से ही दुर्गेश्वरी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। पति और सास-ससुर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करते थे। कोतवाली देहात के थानाध्यक्ष अभिषेक सिरोही ने बताया कि मृतका के पिता जगदंबा की तहरीर पर पति संदीप उर्फ तेजा, सास सुनीता व ससुर रामबरन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सास व ससुर हिरासत में हैं।
 
विज्ञापन

11 of 11
तीन बच्चों की हत्या कर मां ने लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला
एक साड़ी से दोनों बेटियों को, दूसरी से बेटे संग लगाई थी फांसी
दुर्गेश्वरी में जिस कमरे में फांसी लगाई, वहां जमीन पर बिस्तर बिछा था। पाइप की अरगनी के सहारे बेटी लक्ष्मी व उजाला को सफेद रंग की साड़ी से फांसी लगाई। लाल रंग की साड़ी से बेटे रौनक को पंखे के हुक से लटकाने के बाद स्टूल के ऊपर चढ़कर खुद फांसी लगाई।

नशेड़ी प्रवृत्ति के पति ने रात में पत्नी के साथ मारपीट की थी। घरेलू कलह में उसने ने मासूम बच्चों संग आत्महत्या की है। फरार पति की तलाश की जा रही है।- डॉ. अनिल कुमार, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें