इंडियन ओशन डाइपोल की सक्रियता से मानसून ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है। धूप-छांव के मौसम में बृहस्पतिवार सुबह बदलाव हुआ। सुबह बूंदाबांदी फिर चटक धूप से बढ़ी तपिश ने परेशान किया। शाम को चक्रवाती हवाओं ने जोर पकड़ा तो पारा तो लुढ़का ही मेघ भी बरस पड़े। रात में झमाझम बारिश हुई। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
lockdown in prayagraj
- फोटो : lockdown in prayagraj
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सुबह से ही बादलों ने धमाचौकड़ी शुरू कर दी। 12 बजे दोपहर तक रुक-रूक कर कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बौछारें पड़ीं। इसके बाद तीन घंटे धूप खिली तो लोग गर्मी से परेशान हो गए। शाम करीब चार बजे से चली तेज हवाओं ने बादलों को जुटा दिया। सात बजे अचानक शुरू हुईं बौछारों ने देर रात तक बारिश का क्रम बरकरार रखा।
विज्ञापन
3 of 6
lockdown in prayagraj
- फोटो : lockdown in prayagraj
बृहस्पतिवार को हुई बारिश से अधिकतम तापमान करीब छह डिग्री लुढ़ककर 36.3 डिग्री से 30.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान ने भी करीब चार डिग्री का गोता लगाते हुए 28.4 डिग्री से 24.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। बारिश की वजह से वातावरण में नमी का स्तर भी बढ़ा। आर्द्रता अधिकतम 88 और न्यूनतम 46 डिग्री सेल्सियस रही। रात दस बजे तक चार मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
4 of 6
lockdown in prayagraj
- फोटो : lockdown in prayagraj
मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक इसे प्री मानसून नहीं मानसून की दस्तक माना जा रहा है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से मानसून को सक्रिय करने के संकेत हैं। आध्र महासागर तथा हिंद महासागर में इस समय करीब पांच डिग्री सेंटीग्रेड तापक्रम में अंतर है। इस वजह से इंडियन ओशन डाइपोल सक्रिय हो गया है। यहीं समय से पहले मानसून लाने और बारिश का कारण बना है। उन्होंने बताया कि अगले 48 घंटे मिला जुला मौसम बना रहेगा। रुक-रुक कर कहीं तेज और कहीं मध्यम वर्षा के आसार हैं। बीच में कुछ देर के लिए धूप भी खिल सकती है।
विज्ञापन
5 of 6
lockdown in prayagraj
- फोटो : lockdown in prayagraj
खुली पोल पटरियों पर जलजमाव सीजन की पहली ठीकठाक बा
रिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से फौरी राहत तो मिली लेकिन फजीहत भी हुई। सिविल लाइंस ही नहीं अन्य पॉश इलाकों के साथ शहर के विभिन्न मोहल्लों की सड़क पटरियों पर पानी लग गया। कहीं कीचड़ तो कहीं फिसलन से लोग परेशान हुए। पंपिंग स्टेशन अभी तक दुरुस्त न होने से निचले इलाकों में रहने वाले जलभराव की आशंका से सहमे रहे।
lockdown in prayagraj
- फोटो : lockdown in prayagraj
डीएम बोले, 14 तक दुरुस्त करें पंपिंग स्टेशन
पार्षद कमलेश सिंह ने बृहस्पतिवार को डीएम भानु चंद्र गोस्वामी से मुलाकात कर अलोपीबाग सहित अन्य पंपिंग स्टेशनों की बदहाली की लिखित शिकायत की। डीएम ने मौके पर जीएम गंगा प्रूदषण को बुलाकर कहा कि नगर निगम से समन्वय स्था्िपत कर सभी पंपिंग स्टेशनों को 14 जून तक दुरुस्त कर लें। उन्होंने कहा कि तेज बारिश होने की दशा में जलभराव से निजात के वैकल्पिक प्रबंध किए जाएंगे।