प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिव्यांगों-बेसहारों और गरीबों को अपनी बचत की कमाई सहेज कर रखने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा भी होता है जब कारोबारी धोखा कर देते हैं और बैंक डूब जाते हैं। लेकिन, अब इससे डरने की जरूरत नहीं है। इस बात की चिंता दूर करने के लिए हमने कदम उठाया है। अब बैंक डूबते भी हैं तो पांच लाख रुपये तक सुरक्षित रहेंगे।
परेड मैदान में पीएम ने कहा कि सामान्य तौर से वरिष्ठ नागरिक और पेंशन पाने वाले अपने पैसे बैंकों में जमा कर देते हैं। पहले बैंकों के दिवालिया होने पर उनकी मेहनत की कमाई डूब भी जाती थी। पर, अब ऐसा नहीं होगा। प्रधानमंत्री ने बताया कि पहले बैंकों केडूबने पर एक ाख रुपये तक वापस होते थे, लेकिन अब हमारी सरकार ने इस रकम को बढ़ाकर पांच लाख कर दिया है।