प्रयागराज शनिवार को एक बार फिर तीन विश्व रिकार्ड का साक्षी बना। इसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री को कीर्तिमान के सर्टिफिकेट सौंपे। इस दौरान गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अफसर भी मंच पर मौजूद रहे।
तीन रिकार्ड की औपचारिकता मुख्य समारोह के आयोजन से पहले ही पूरी कर ली गई थी। पहला रिकार्ड बना 1.80 किमी मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल परेड का, जिसका प्रदर्शन शुक्रवार को ही हो गया था। संगम लोअर मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में 300 दिव्यांगजनों ने एक साथ परेड में हिस्सा लिया और रिकार्ड कायम किया। यह अपने आप में एक विश्व कीर्तिमान है।