कुंभ क्षेत्र में शुक्रवार को वायरलेस पर सोमेश्वर महादेव मंदिर में बम विस्फोट की सूचना पर हड़कंप मच गया। हालांकि, सूचना पुलिस के मॉक ड्रिल का हिस्सा थी। ड्रिल में विस्फोट में शामिल दो आतंकियों को मौके पर ढेर कर दिया गया, जबकि तीन को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान पुलिस के साथ अन्य विभागों ने भी हिस्सा लिया।