फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉक ड्रिल: सोमेश्वर महादेव मंदिर के पास सुरक्षा एजेंसियों ने 'दो आतंकी मार गिराए, तीन गिरफ्तार'

Sat, 12 Jan 2019 04:36 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 7
Mock Drill someshwar mandir
कुंभ क्षेत्र में शुक्रवार को वायरलेस पर सोमेश्वर महादेव मंदिर में बम विस्फोट की सूचना पर हड़कंप मच गया। हालांकि, सूचना पुलिस के मॉक ड्रिल का हिस्सा थी। ड्रिल में विस्फोट में शामिल दो आतंकियों को मौके पर ढेर कर दिया गया, जबकि तीन को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान पुलिस के साथ अन्य विभागों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

2 of 7
Mock Drill someshwar mandir
ड्रिल के बाद अधिकारियों की बैठक में कई दिशा निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत कंट्रोल रूम पर सोमेश्वर महादेव मंदिर में विस्फोट की सूचना दी। इसके बाद डीआईजी केपी सिंह तुरंत कंट्रोल रूम पहुंचे और पुलिस के मूवमेंट का नियंत्रण अपने हाथों में ले लिया।
विज्ञापन

3 of 7
Mock Drill someshwar mandir
इसी बीच एसडीएम और क्षेत्राधिकारी सोमेश्वर महादेव मंदिर पहुंच गए। थाने की टीम ने घटनास्थल के सभी चौराहों को रस्सों के माध्यम से बंद कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीमें और एंबुलेंस भी वहां पहुंच गईं।

4 of 7
Mock Drill someshwar mandir
बीएसएफ की क्विक रियेक्शन टीम, एसएसबी की सर्च कंपनी, एएस चेक और बम डिस्पोजल स्क्वायड के साथ एनडीआरएफ की एंटी टेररिस्ट यूनिट भी मौके पर पहुंची। ड्रिल के दौरान आतंकियों के छिपने की जगह को भी रस्सों से घेर दिया गया था।
विज्ञापन

5 of 7
Mock Drill someshwar mandir
क्विक रियेक्शन टीम ने दो आतंकियों को मार गिराया और सर्च ऑपरेशन के बाद एएस चेक टीम ने तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया। पूरे मॉक ड्रिल के बाद इसमें शामिल विभागों के नोडल अधिकारियों की बैठक शुरू हुई। 
विज्ञापन

6 of 7
Mock Drill someshwar mandir
मेजर वीके दत्ता ने मॉक ड्रिल के दौरान कमियों को बताया और कहा कि इसे तुरंत दूर किया जाय। मॉक ड्रिल में स्वास्थ्य, पीडब्लूडी और बिजली विभाग के साथ-साथ सिविल डिफेंस के स्वयंसेवियों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Mock Drill someshwar mandir
अरैल क्षेत्र में इसकी कमान एएसपी पूर्णेंदु सिंह और मोनिका चड्ढा के पास थी। एएसपी आशुतोष मिश्रा, रीतेश सिंह के साथ तमाम अधिकारी भी इसमें शामिल रहे। मॉक ड्रिल सेना और एनडीआरएफ के पर्यवेक्षकों की देख रेख में संपन्न हुआ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें