फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात यीशु आगमन पर गिरजाघरों में उमड़ा उल्लास

Wed, 25 Dec 2019 01:50 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 9
cristmas - फोटो : प्रयागराज
मंगलवार को कैथिड्रल सहित शहर के तमाम गिरजाघरों में यीशु आगमन पर उल्लास उमड़ा। पूर्व संध्या पर मिडनाइट सर्विस में गिरजाघरों में कैरल गीतों के बाद विशेष आराधना सभाएं हुईं। गिरजाघरों को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से आकर्षक तरीके से सजाया गया था। कई गिरजाघरों के बाहर मेले जैसा माहौल भी रहा। यीशु जन्म के उपलक्ष्य में आधी रात से पहले शुरू हुआ उत्सव का सिलसिला आधी रात बाद तक जारी रहा। सर्द रात को बेमानी करते हुए केक और कॉफी के बीच धूमधाम से क्रिसमस उत्सव मनाया गया।
विज्ञापन

2 of 9
cristmas - फोटो : प्रयागराज
पूजा और प्रार्थना का क्रम आधी रात से तकरीबन एक घंटे पहले ही आरंभ हो गया था। विशेष प्रार्थना सभाओं में मानवता के लिए यीशु के त्याग और बलिदान की चर्चा के साथ उनके शांति, सद्भाव, प्रेम, आपसी भाईचारे के संदेश को बांटा गया। परमपिता परमेश्वर यीशु से पूरी दुनिया में अमन-चैन के लिए प्रार्थना की गई। मिडनाइट सर्विस प्रार्थना के तहत कैथिड्रल सहित तमाम गिरजाघरों में कहीं बिशप तो कहीं पल्ली पुरोहित ने जैसे ही यीशु जन्म का सुसमाचार सुनाया, गिरजाघरों की घंटियां बज उठीं और मसीही झूम उठे। खुशियों के बीच उन्होंने मेरी क्रिसमस कहकर एक दूसरे को बधाइयां दीं। केक और काफी के बीच शुभकामनाओं का दौर आधी रात के बाद तक चला।
विज्ञापन

3 of 9
cristmas - फोटो : प्रयागराज
रोमन कैथोलिक के इलाहाबाद धर्मप्रांत के बिशप डॉ.राफी मंजली की देखरेख में सेंट जोसेफ कैथिड्रल में मिड नाइट सर्विस के तहत मिस्सा बलिदान की विशेष आराधना की गई। बिशप मंजली ने कहा, प्रभु यीशु का आगमन मानवता के कल्याण के लिए हुआ था। वह हमारे पापों को दूर करने और दुनिया में आपसी प्रेम, भाईचारे को बढ़ाने के लिए आए थे। हमें यीशु से मानवता की सीख लेनी चाहिए। उनसे पहले पल्ली पुरोहित हेराल्ड ताउरो ने पवित्र बाइबिल के अंश पढ़ने के साथ विशेष प्रार्थना की। प्रार्थना सभा में नाजरेथ के निदेशक रेजिनाल्ड डिसूजा, फादर विपिन डिसूजा, फादर विकास जैसन, फादर इसीडोर डिसूजा, फादर मनोज डिसूजा आदि शामिल हुए। आराधना में पादरियों के साथ सेमिनरी, स्कूलों के अध्यापक, अध्यापिकाएं भी मौजूद थीं।

4 of 9
crime - फोटो : प्रयागराज
आल सेंट्स कैथिड्रल में मिडनाइट सर्विस के तहत पादरी गैब्रियल दाऊद ने पवित्र बाइबिल के अंश पढ़े और कैरल गीतों तथा प्रार्थना के बीच प्रभु यीशु के आगमन का सुसमाचार पढ़ा। बाद में बीमारों, बुजुर्गों की बेहतरी सहित देश में अमन-चैन, शांति, सद्भाव, सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई। ऑल्टर से श्रद्धालुओं के बीच रोटी और दाखरस का प्रसाद बांटा गया। इस दौरान ऑफरिंग में सभी ने स्वेच्छा से दान दिया। इसी तरह सेंट पीटर्स चर्च में पादरी प्रवीण मैसी, होली ट्रिनिटी में पादरी राजेश जोसेफ, सेंट्रल मेेथोडिस्ट में पादरी अमिताभ राय, चौक चर्च में पादरी एसपी लाल ने प्रार्थना कराई। गिरजाघरों में प्रार्थना सभाओं के बाद खुशहाली के लिए प्रार्थनाएं की गईं।
विज्ञापन

5 of 9
cristmas - फोटो : अमर उजाला
क्रिसमस पर आज होंगी विशेष प्रार्थनाएं

प्रयागराज। क्रिसमस पर बुधवार को सेंट जोसेफ कैथिड्रल और ऑल सेंट्स कैथिड्रल में सुबह नौ बजे से विशेष आराधना सभाएं होंगी। क्रिसमस पर अन्य गिरजाघरों में भी प्रार्थना सभाओं के बीच क्रिसमस उत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 9
cristmas shimla
मौजूदा दौर में जिस तरह से मारकाट मची है, अशांति फैली हुई है, ऐसे में यीशु का प्रेम और सद्भाव का संदेश ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाना चाहिए। यीशु के बताए रास्ते पर चलकर ही दुनिया में अमन-शांति कायम की जा सकती है।  प्रभु यीशु ने हमें प्रेम करना सिखाया।
0 बिशप पीटर बलदेव
लखनऊ डायोसिस, चर्चेज ऑफ नार्थ इंडिया

यीशु दुनिया में प्रेम और मानवता का संदेश बांटने और लोगों का दुख दूर करने के लिए ही आए। यीशु सभी के दिलों में प्रेम, करुणा, क्षमा, सहनशीलता भर दे ताकि दुनिया से नफरत खत्म हो और लोग आपसी सद्भाव से रहें। क्रिसमस हमें प्रेम की सीख देता है।
0 बिशप डा.राफी मंजली,
रोमन कैथोलिक, इलाहाबाद धर्मप्रांत

यीशु ने निष्पाप रहकर भी समाज के कल्याण के लिए सलीब पर लटकना मंजूर किया। उन्होंने प्राणियों के बीच मानवता का संदेश देते हुए आपसी भाईचारे की सीख दी। आज समाज को सद्भाव, मानवता की जरूरत है ताकि प्रेम और शांति फैले। मसीही धर्म का मूल ही प्रेम, शांति, क्षमा, सद्भावना है।
0 बिशप आरबी लाल
यीशु दरबार, नैनी
विज्ञापन

7 of 9
क्रिसमस - फोटो : अमर उजाला
सेंट जोसेफ परिसर में आज से क्रिसमस मेला

प्रयागराज। सेंट जोसेफ कालेज परिसर में 25 से 27 दिसंबर तक क्रिसमस मेला मनाया जाएगा। लेकिन सर्द मौसम के कारण इसका समय सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक कर दिया गया है। पहले इसका समय दोपहर दो से रात नौ बजे तक रखा गया था। सर्द मौसम की वजह से सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी कटौती की गई है। मेले में प्रभु यीशु के जन्म की झांकी, उनके जीवन पर प्रदर्शनी के अतिरिक्त तरह-तरह के खेलों के स्टॉल, झूले-चरखी, बाउंसी आदि के अतिरिक्त बच्चों के लिए ऊंट की सवारी भी होगी। सांस्कृतिक  संध्या में नृत्य, गीत के साथ ही जादू के कार्यक्रम भी होंगे। खाने-पीने के स्टाल भी सजेंगे।
सेंट जोसफ कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर थॉमस कुमार ने बताया कि मौसम को देखते हुए ही मेले के समय में बदलाव किया गया है ताकि मेले में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हो सकें। मेले का उद्घाटन मंगलवार को महापौर अभिलाषा गुप्ता दिन में दो बजे करेंगी।

8 of 9
Happy Christmas - फोटो : Amar Ujala
कैरल गीतों के बीच मना बोनफायर उत्सव

प्रयागराज। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को मिडनाइट सर्विस की विशेष प्रार्थना सभाओं से पहले बोनफायर उत्सव मनाया गया। म्योराबाद स्थित सेंट पीटर्स चर्च और हाईकोर्ट पानी टंकी के करीब सेंट पैट्रिक चर्च में भी विशेष प्रार्थना से पूर्व ‘बोन फायर’ उत्सव की धूम रही। बोन फायर के मौके पर युवाओं की टोली ने कैरल्स गाए और जमकर डांस भी किया। हालांकि पर्यावरण प्रदूषण के मद्देनजर अबकी  म्योराबाद स्थित सेंट पीटर्स चर्च में आतिशबाजी नहीं की गई। पल्ली पुरोहित प्रवीण मैसी ने विशेष प्रार्थना से पूर्व गायन मंडली के लिए आशीष की प्रार्थना की। बोन फायर में नवीन वेंजामिन, नीता मैसी, डॉ.अजय डेविड, सामर्थ्य सिंह, वंदिता डेनियल, आशना बेंजामिन, आस्था सिंह, मास्टर मौमो आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

9 of 9
Christmas Srinagar - फोटो : अमर उजाला
सेंटा बन दिया स्वच्छता का संदेश

प्रयागराज। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर स्वच्छता ब्रांडम्अंबेसडर अंतरराष्ट्रीय मूंछ नर्तक राजेंद्र तिवारी ‘दुकान जी’ ने सेंटा क्लॉज बनकर संगम पर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि गंगा को हर हाल में प्रदूषणमुक्त रखने के लिए संकल्प लें और इसमें किसी तरह का शेष न डालें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें