फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रिया प्रयागराज! एनआरसी-सीएए के मुद्दे पर प्रशासन के न्योते पर जुटे शहर के बुद्धिजीवी

Tue, 24 Dec 2019 12:44 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 9
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
एनआरसी-सीएए के मुद्दे पर पूरे देश में जहां उग्र विरोध प्रदर्शन हुए वहीं प्रयागराजवासियों ने धैर्य, संयम और भाईचारे का परिचय देते हुए अमन चैन कायम रखने की मिसाल पेश की। हालांकि, विरोध दर्ज कराने को प्रदर्शन हुए लेकिन यह हिंसक नहीं बल्कि शांतिपूर्ण रहा। पुलिस और जिला प्रशासन के न्योते पर पुलिस मुख्यालय परिसर में सोमवार को जुटे बुद्धिजीवियों ने अमन की यह मिसाल आगे भी बनाए रखने का संकल्प लिया। वहीं पुलिस और प्रशासन ने शहरियों के जज्बे के लिए उनका शुक्रिया अदा करते हुए आगे भी अमन की ज्योति जलाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

2 of 9
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
प्रशासन के आमंत्रण पर अधिवक्ता, पत्रकार, प्रोफेसर, व्यापारी समेत सभी वर्ग के प्रबुद्धजन उपस्थित हुए और गंगा-जमुना तहजीब की बात करते हुए शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रोफेसर मुश्ताक अली ने कहा कि प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद भ्रम काफी हद तक दूर हुआ है। यह कवायद पहले होनी चाहिए थी। संसद में बिल रखे जाने से पहले ही स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए थी। इसके अलावा प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के बयान में अंतर की वजह से जो भ्रम है वह भी दूर होना चाहिए। उन्होंने आंदोलनकारियों के प्रति भी नरमी बरतने की बात कही।
विज्ञापन

3 of 9
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष वीसी मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार रतन दीक्षित, जिला बार अधिवक्ता संघ के हरिसागर मिश्रा, इकबाल अंसारी आदि ने कहा कि शहर ने एक बार फिर गंगा-जमुना तहजीब की मिसाल पेश की। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अरबी-फारसी विभाग की डॉ.सालेहा राशीद ने कहा कि यहां संगम हैं। यहां सभी को मिलकर रहना ही है। इस जमीं पर हमें पैदाइश पर फक्र है। कार्यक्रम में कुछ वक्ताओं ने एनआसी-सीएए के मुद्दे पर सही-गलत को परिभाषित करने की कोशिश की। इससे तनाव बढ़ने के साथ बैठक का मकसद भटकने का खतरा था लेकिन डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने उन्हें बीच में ही रोक दिया।

4 of 9
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
महापौर अभिलाषा गुप्ता ने कहा कि प्रयागराज में कभी माहौल नहीं बिगड़ा। शहरियों की तरफ से भरोसा भी दिलाया कि भाई चारा का यह आलम आगे भी कायम रहेगा। डीएम के साथ एसएसपी सत्यार्थ अनिरूद्ध पंकज ने शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने में सहयोग तथा सूझबूथ दिखाने के लिए शहरियों के प्रति आभार प्रकट किया। एडीजी सुजीत पांडेय ने भा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहरियों के प्रति आभार जताया। साथ में प्रशासनिक और पुलिस की टीम की पीठ थपथपाई। उन्होंने अपील भी कि भविष्य में यदि कोई अनहोनी हो जाए तो कम से कम यहां मौजूद सभी लोग घटना स्थल पर अवश्य पहुंचेंगे।
000
विज्ञापन

5 of 9
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
‘आप सभी के सहयोग के बिना शांति बनाए रखना संभव नहीं था। हमें आजाद हुए करीब 70 वर्ष हो गए हैं। हम कहां के हैं? कहां हैं? और कहां रहेंगे? अब इन सवालों के लिए कोई जगह नहीं है। इसलिए किसी को उत्तेजना बढ़ाने की जरूरत नहीं है। प्रशासन भी जाति-धर्म देखकर योजनाओं को लागू नहीं करता।’
डॉ.आशीष कुमार गोयल, मंडलायुक्त
विज्ञापन

6 of 9
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
चिह्ति 300 लोग राडार पर रहेंगे हमेशा

प्रयागराज। एनआरसी और सीएए के विरोध प्रदर्शन में शामिल 300 से अधिक आंदोलनकारी प्रशासन के राडार पर हैं। इस सूची में शामिल लोगों को भविष्य में भी परेशानी उठानी पड़ेगी। प्रशासन की ओर से पुलिस मुख्यालय में आयोजित बुद्धिजीवियों की बैठक में डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने साफ तौर पर कहा कि चिह्ति लोगों की ऐसी फाइल तैयार की जा रही है, जिन्हें भविष्य में भी दिक्कत हो सकती है। डीएम ने कहा कि  ये वे लोग हैं जिन्होंने वादा तो कुछ किया लेकिन किया इसके विपरीत। ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन और पुलिस के अफसर इस सूची में शामिल लोगों की फिलहाल नाम तो नहीं बता रहे लेकिन यह संकेत जरूर दिया कि बैठक में भी ऐसे कुछ लोग मौजूद रहे, जो पुलिस के राडार पर हैं। सूत्र के अनुसार इस सूची का मुख्य आधार सीसीटीवी कैमरे, मीडिया कवरेज है। इसमें आंदोलनों की अगुवाई करने वाले खास वर्ग के लोग तथा विपक्षी दलों के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हैं। यह भी बताया जा रहा है कि कई  संगठनों की ओर से ज्ञापन के माध्यम एनआरसी-सीएए वापस लिए जाने की मांग के साथ शांति व्यवस्था कायम रखने की भी अपील की गई है लेकिन आंदोलनों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। ऐसे लोग भी इस सूची में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

7 of 9
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
ब्राह्मण समाज ने कानून के पक्ष में जताया समर्थन

प्रयागराज। ज्ञान ज्योति अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की केंद्रीय कार्यकारिणी ने नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में समर्थन जताया है। तेलियरगंज स्थित सदानंद आश्रम में अध्यक्ष आचार्य रामशंकर शुक्ल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने कहा, राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर पूरे देश में बनना चाहिए। संचालन महामंत्री विजय कुमार मिश्र ने किया। बैठक में श्रीकांत त्रिपाठी, चैतन्यदेव शुक्ल, राजकुमार तिवारी, डॉ.राधाकृष्ण पांडेय, राजेंद्र कुमार तिवारी दुकानजी, स्वामी वासुदेवाचार्य, विपिन कुमार मिश्र, श्यामानंद सरस्वती आदि मौजूद थे।

8 of 9
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
महिलाओं ने दिया अमन-चैन का संदेश

प्रयागराज। शहर की बुद्धिजीवी महिलाओं ने अमन-चैन का संदेश दिया। सुभाष चौराहे पर एकजुट महिलाओं ने नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी देकर सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। लोगों से अपील की गई कि अफवाहों और बहकावे में न आकर सद्भाव बढ़ाने का प्रयास किया जाए तो शांति बनी रहेगी। महिलाओं ने कहा कि अराजक तत्व ऐसे मौके की फिराक में रहते हैं, जिससे भाईचारे में दरार आए। पार्षद किरन जायसवाल ने कहा कि हमें ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा, जो नफरत के बीज बोकर सौहार्द का माहौल बिगाड़ने की साजिश करते हैं। वक्ताओं ने सीएए और एनआरसी के मुद्दे पर विपक्षी दलों के रुख और विरोध की निंदा की। कार्यक्रम में भाजपा महिला शाखा की पदाधिकारी भी शामिल हुईं। संचालन महानगर उपाध्यक्ष डॉ. प्रेमलता श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष वंदना शर्मा, आरती राय, आभा सिंह, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आंदोलन के सदस्य, भारत सिंह, पतविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

9 of 9
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
व्यापारियों ने नागरिकता संशोधन कानून का किया समर्थन

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को सिविल लाइंस स्थित यश पदम होटल में हुई। बैठक में व्यापारियों ने एक स्वर से कहा कि वह नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन करते हैं। यह कानून देश हित में है। इस दौरान व्यापारियों ने प्रयागराज में कोई अप्रिय घटना न होने पर प्रशासन और पुलिस अफसरों की सराहना की। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता और नगर अध्यक्ष योगेश गोयल ने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा से यह कानून पास करवा कर सरकार ने सराहनीय कार्य किया है। कहा गया कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान, बंगलादेश और अफगानिस्तान में रहने वाले अल्पसंख्यकों पर लगातार अत्याचार हो रहे है। उन्हें बचाने के लिए ही केंद्र सरकार यह बिल लेकर आई। बैठक में सियाट्स के डायरेक्ट और व्यापार मंडल के विशेष संरक्षक विनोद बी लाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर रमाकांत, नवीन अग्रवाल, अमिताभ गौड़, भरत हिरानी, विशाल कनौजिया, रमन जय हिंदी, अशोक सिंह, नंद लाल यादव, आशीष गोयल आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें